Russia News: व्लादिमीर पुतिन ने गृहयुद्ध रोकने के लिए की सैनिकों की तारीफ, कहा- एक भी नागरिक की मौत नहीं

Vladimir Putin Speech: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, कि शनिवार को वैगनर के मॉस्को की ओर बढ़ने के दौरान कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है और उनके सैनिकों ने गृहयुद्ध को मॉस्को तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने देश के सैनिकों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं हैं।

क्रेमलिन के नेता ने "नागरिकों के जीवन, सुरक्षा और स्वतंत्रता" की रक्षा के लिए कानून प्रवर्तन इकाइयों की प्रशंसा की और उन्हें उनके "सैन्य कर्तव्य" के लिए धन्यवाद दिया। आपको बता दें, कि इससे पहले सोमवार को पुतिन ने वैगनर के खिलाफ झड़प के दौरान रूसी सेना के एक पायलट की मौत की पुष्टि की थी।

Russia News

व्लादिमीर पुतिन ने किया सेना को संबोधित

आपको बता दें, कि मॉस्को ने मंगलवार को इस धारणा को खारिज कर दिया, कि वैगनर के असफल विद्रोह ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुर्सी को खतरे में डाल दिया था और दावा किया, कि ऐसे दावों का "वास्तविकता पर कोई असर नहीं है।" क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, कि "समाज, राजनीतिक दलों, सेना, हमारे सैनिकों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं, विश्वासियों और राष्ट्रपति के आसपास अन्य लोगों ने एकजुटता प्रदर्शित कर विश्वास के स्तर को बहुत ऊंचा पहुंचा दिया है।"

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर समूह के अर्धसैनिक समूह के असफल विद्रोह पर कड़ी टिप्पणी करते हुए वैगनर के विद्रोह से निपटने के लिए सुरक्षा बलों से कहा, कि उन्होंने "लगभग एक गृह युद्ध रोक दिया"।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, कि "आपने संविधान, हमारे नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा की।" पुतिन ने मंगलवार को क्रेमलिन में सुरक्षा कर्मियों के आमंत्रण कार्यक्रम में कहा, कि "वास्तव में आपने हमारी मातृभूमि को हिलने से बचाया... आपने वस्तुतः गृहयुद्ध रोक दिया।"

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, कि शनिवार को वैगनर के असफल विद्रोह का विरोध करने में शामिल सुरक्षाकर्मी बिल्कुल "नहीं घबराए।" पुतिन ने आगे कहा, कि सेना को युद्ध से अग्रिम पंक्ति की इकाइयों को हटाने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्होंने इस हफ्ते स्वीकार किया, कि रूस के कई सैनिक यूक्रेन में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी सैन्य इकाइयों ने "रक्षा सुविधाओं, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, हमारे सशस्त्र बलों के पीछे की ताकत सहित सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक नियंत्रण केंद्रों का विश्वसनीय संचालन सुनिश्चित किया है" और "मोर्चे पर वीरतापूर्वक लड़ना जारी रखा है।"

राष्ट्रपति पुतिन ने देश के सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, कि उन्होंने "एक कठिन परिस्थिति में सुव्यस्थित तरीके से काम किया और आपने अपने काम से, रूस के लोगों और सैन्य शपथ के प्रति अपनी वफादारी साबित की है, आपने मातृभूमि के भाग्य और उसके भविष्य के प्रति जिम्मेदारी दिखाई है।"

इसके साथ ही, सैनिकों के लिए आयोजित क्रेमलिन के इस कार्यक्रम में पुतिन ने सोमवार को वैगनर सैनिकों के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए रूसी सेना के पायलट को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, कि उन्होंने "साहस और आत्म-बलिदान" दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+