एलन मस्क को एडवाइजर बनाना चाहते हैं विवेक रामास्वामी, क्या टेस्ला के मालिक व्हाइट हाउस जाने को होंगे तैयार?

Vivek Ramaswamy Elon Musk: भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने संकेत दिया है, कि अगर वह 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाते हैं, तो वह चाहेंगे कि एलन मस्क उनके प्रशासन में सलाहकार बनें।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल के विवेक रामास्वामी ने शुक्रवार को आयोवा के एक टाउन हॉल में ये टिप्पणी उस वक्त की, जब उनसे पूछा गया था, कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वो किसे अपना सलाहकार नियुक्त करना चाहेंगे?

Vivek Ramaswamy Elon Musk

एलन मस्क की क्यों की तारीफ?

विवेक रामास्वामी, एलन मस्क की इस बात की तारीफ करते दिखे, कि पिछले साल ट्विटर खरीदने के बाद बड़े पैमाने पर छंटनी करने के बाद भी एलन मस्क ने ट्विटर के कारोबार को और बढ़ा दिया। विवेक रामास्वामी का कहना था, कि वह "कोरी ताज़ा धारणा" वाले ऐसे लोगों को चाहते हैं जो सरकार के "अंदर से नहीं आते हों"।

रिपोर्ट में रामास्वामी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कि "मुझे हाल ही में एलन मस्क को बेहतर तरीके से जानने में मजा आया है, मुझे उम्मीद है कि वह मेरे दिलचस्प सलाहकार होंगे, क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर 75 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था और उसके बाद ट्विटर की प्रभावशीलता और बढ़ गई है।"

वहीं, 52 साल के एलन मस्क स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्स के अरबपति मालिक हैं। एक्स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था।

विवेक रामास्वामी ने पहले मस्क के सोशल मीडिया कंपनी, जिसे अब एक्स कहा जाता है, उसके प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा, कि वह सरकार में शामिल होने के बाद भी ऐसा ही करेंगे।

रामास्वामी ने पिछले सप्ताह फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में कहा, कि "उन्होंने ट्विटर पर जो किया, वह इस बात का एक अच्छा उदाहरण है, कि मैं प्रशासनिक राज्य के लिए क्या करना चाहता हूं, उसी तरह सरकार चलाएं, जैसे मस्क कंपनी चलाते हैं।"

भारतीय-अमेरिका कारोबारी दिग्गज विवेक रामास्वामी, जिन्होंने 2014 में रोइवंत साइंसेज की स्थापना की और 2015 और 2016 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ का नेतृत्व किया, उनकी कंपनी ने कई महत्वपूर्ण दवाओं का क्लिनिकल ट्रायल किया है, और उनकी कंपनी की बनाई गई कई दवाओं को एफडीए की तरफ से हरी झंडी भी दी गई, वो अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और रिपब्लिकन पार्टी में लोकप्रियता के आधार पर सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप से ही पीछे हैं।

विवेक रामास्वामी ने कहा, कि "कंपनी से 75 प्रतिशत भार निकाल दिया गया और फिर कंपनी में वास्तविक तौर पर सुधार आने लगा।" विवेक ने आगे कहा, कि "उन्होंने ट्विटर के आगे एक्स लगाया और वो प्रशासनिक कार्यक्रम के आगे एक्स लगाना चाहते हैं।

विवेक रामास्वामी ने आगे कहा, कि वो एलन मस्क की रणनीति पर ही हैं।

आपको बता दें, कि जब पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा था, उस वक्त ट्विटर के पास 8 हजार कर्मचारी थे और अब ट्विटर के पास सिर्फ 1500 कर्मचारी हैं।

एलन मस्क ने की है रामास्वामी की तारीफ

आपको बता दें, कि एलन मस्क रिपब्लिकन पार्टी के तीन उम्मीदवारों का अभी तक समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया। फिर उन्होंने रॉन डिसेंटिस का समर्थन किया और उन्होंने उसके बाद विवेक रामास्वामी को भी 'आशाजनक उम्मीदवार' बताया।

रामास्वामी अब तक के सबसे कम उम्र के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली एक अन्य भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार हैं, जो पार्टी के नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

एनबीसी रिपोर्ट में कहा गया है कि रामास्वामी शिक्षा विभाग, संघीय जांच ब्यूरो और शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो को बंद करने की अपनी इच्छा के बारे में मुखर रहे हैं।

विवेक रामास्वामी, 40 साल से कम उम्र के लोगों के वर्ग में सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने येल से कानून की डिग्री प्राप्त करने से पहले हार्वर्ड में जीव विज्ञान का अध्ययन किया फिर एक बायोटक कंपनी की स्थापनी की। हालांकि, बाद में अमेरिकी शेयकर बाजार में गिरावट आने के बाद उनकी संपत्ति घटकर 950 मिलियन अमेरिकी डॉलर से से थोड़ी ज्यादा रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+