Video Viral: बेघर महिला से अमेरिकी शख्स की 'निर्दयता', आर्ट गैलरी से हटाने के लिए सर्दी में फेंका पानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है, जहां एक शख्स निर्दयता से एक बेघर महिला पर पानी छिड़क रहा है। इलाके में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है।

US Man Video Viral

US Man Sprays Water On Homeless Woman Video Viral: समाज से इंसानियत अब खत्म होती जा रही है। इस भयानक ठंड में जहां बेसहारा लोग खुली जगह पर रहने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक बेघर महिला पर सर्दी के मौसम में पानी की बौछार करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरा इंटरनेट इस शख्स की जमकर आलोचना कर रहा है।

9 डिग्री तापमान में शख्स की 'क्रूरता'

9 डिग्री तापमान में शख्स की 'क्रूरता'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है, जहां एक शख्स निर्दयता से एक बेघर महिला पर पानी छिड़क रहा है, यह ऐसा उस वक्त कर रहा है जब इलाके में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है। ABC7 न्यूज के मुताबिक शख्स की पहचान कोलियर ग्विन (Collier Gwin) के रूप में हुई है, जो एक आर्ट गैलरी का मालिक है। उसने अपनी इस बेरहमी भरे कदम को स्वीकार तो किया है, लेकिन माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।

पास के कैफे मालिक ने किया रिकॉर्ड

पास के कैफे मालिक ने किया रिकॉर्ड

सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला पर पानी फेंकने के इस कृत्य को 'क्रूर' बताया है। साथ ही जीविन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ABC7 न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पास के एक कैफे के मालिक एडसन गार्सिया ने रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने न्यूज आउटलेट को बताया कि मैं किनारे की ओर मुड़ा और देखा कि वो आदमी महिला पर पानी की बौछार कर रहा था। गार्सिया ने आगे कहा, "ठंड थी और बारिश हो रही थी। वह चिल्ला रही थी ठीक है मैं चलती हूं, मैं चलती हूं!"

'मैं सड़क को धोने जा रहा था और...'

'मैं सड़क को धोने जा रहा था और...'

कैफे मालिक ने कहा कि उसने कभी-कभी उस बेसहारा महिला को अपने आउटलेट में आने वाले लोगों के लिए रास्ता नहीं रोकने के लिए कहा था, जिसको उसने माना, लेकिन ग्विन ने दावा किया कि महिला बहुत लड़ाकू हो गई थी। आर्ट गैलरी के मालिक ने न्यूज आउटलेट को बताया, "मैं सड़क को धोने जा रहा था और उसने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया। और लड़ने पर उतारू हो गई। ग्विन ने कहा कि महिला लगभग 2 हफ्ते से उनकी बिल्डिंग के सामने है, उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 बार पुलिस को मदद के लिए फोन किया और महिला को उस सुबह पुलिस ने बताया कि उसे यहां से जाने की जरूरत है।

सोशल मीडिया यूजर्स से जताई नाराजगी

सोशल मीडिया यूजर्स से जताई नाराजगी

वहीं सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग (SFPD) ने इस मामले में कहा कि पुलिस ने होसिंग (पानी छोड़ने) की घटना को एक संभावित हमले के रूप में देखा, लेकिन Gwin और महिला दोनों ने आगे की पुलिस कार्रवाई को अस्वीकार कर दिया। लेकिन फुटेज ने सोशल मीडिया यूजर्स से नाराजगी जताई है, जो बेघर महिला के साथ किए गए व्यवहार से हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+