VIDEO: माइकल जैकसन की तरह नाचा चीन का सबसे अमीर शख्स, हिल गया इंटरनेट

बीजिंग। बीते 8 सितंबर को चाइनीज कंपनी अलीबाबा की सालाना पार्टी थी। अलीबाबा कंपनी के मालिक और चीन के सबसे अमीर आदमी, जैक मा के स्टेज पर आने से पहले इस पार्टी में क्या होने वाला है किसी को पता नहीं था। सभी लोग अंदाजा लगा रहे थे कि इसी बीच जैक मा स्टेज पर माइकल जैक्सन स्टाइल में कपड़े पहन कर आए। इसके पहले कोई कुछ सोचता उन्होंने माइकल जैक्सन की तरह डांस कर स्टेज पर धमाल मचा दिया।

VIDEO: जब माइकल जैकसन की तरह थिरका चीन का सबसे अमीर शख्स

4 दिनों से इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है। इस वीडियो में जैक मा अपने कंपनी के सालाना जलसा में माइकल जैक्सन के अंदाज में स्टेज पर थिरक रहे हैं। जैक मा ने स्टेज पर मोटरसाइकिल से इंट्री करते हुए कंपनी के सभी स्टॉफ को भौचक्का कर दिया था। खात बात यह थी कि जैक मा ने डांस करने के बाद अपने कंपनी के अधिकारियों को स्टेज पर बुलाया और फिर सभी ने साथ में डांस किया।

बता दें कि जैक मा ने अपनी कंपनी अलीबाबा के 18 साल पूरे होने के अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में लगभग 20 देशों में काम करने वाले अलीबाबा के 40,000 कर्मचारियों ने भाग लिया। आप भी देखिए जैक मा के धमाकेदार डांस का यह शानदार वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+