बांग्लादेश में 2200, पाकिस्तान में 112 हमले, हिंदुओं के खिलाफ आतंक पर भारत सरकार की रिपोर्ट में क्या है?
Bangladesh News: बांग्लादेश और पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बांग्लादेश में एक दिन पहले भी तीन मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है, जिसके बाद मुसलमानों के इस देश में हिंदुओं का रहना मुश्किल होता जा रहा है।
वहीं, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है, कि इस साल 8 दिसंबर तक बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के 2200 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े बताते हैं, कि बांग्लादेश में हिंदुओं का रहना कितना मुश्किल बना दिया गया है।

बांग्लादेश-पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा
एमओएस कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, कि सरकार ने इन घटनाओं को "गंभीरता" से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंता साझा की है। सिंह ने यह भी बताया, कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के 112 मामले सामने आए हैं।
संसद में सिंह ने बताया है, कि "8 दिसंबर 2024 तक बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के 2200 मामले और अक्टूबर 2024 तक 112 मामले सामने आए हैं। वहीं, अन्य पड़ोसी देशों (पाकिस्तान और बांग्लादेश को छोड़कर) में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का कोई मामला नहीं है। सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।"
कीर्ति वर्धन सिंह ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भारत की उम्मीदों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा, कि ढाका में भारतीय उच्चायोग पड़ोसी देश में स्थिति की निगरानी करना जारी रखता है।
उन्होंने कहा, कि "भारत को उम्मीद है, कि बांग्लादेश सरकार हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। 9 दिसंबर, 2024 को विदेश सचिव की बांग्लादेश यात्रा के दौरान भी यही बात दोहराई गई है। ढाका में भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से संबंधित स्थिति की बारीकी से निगरानी करना जारी रखता है।"
वहीं, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 9 दिसंबर को ढाका में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की, जहां उन्होंने बांग्लादेश के नेताओं और अधिकारियों के साथ हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया और हमलों पर भारत के विचारों को दोहराया है।
बांग्लादेश पर लगातार प्रेशर बनाना भारत
भारतीय मंत्री ने कहा, कि "हमें हाल ही में हुए कुछ घटनाओं और मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिला है और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं सहित अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है। हमने सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनयिक संपत्तियों पर हमलों की कुछ खेदजनक घटनाओं पर भी चर्चा की।"
अधिकारियों ने बताया, कि इससे पहले दिन में, बांग्लादेश में पुलिस ने शनिवार सुबह शकुएयर क्षेत्र में हिंदू मूर्तियों को तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं, उत्तरी मैमनसिघ जिले के अंतर्गत हलुआघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अबुल खैर ने कहा, "हमने शकुएयर क्षेत्र में हिंदू मूर्तियों को तोड़ने के आरोप में आज सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।"
आपको बता दें, कि बांग्लादेश वर्तमान में छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है, जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया था। यह आंदोलन कई हिंसक घटनाओं से शुरू हुआ था, जिसमें हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले और हिंदू मंदिरों को ध्वस्त करना शामिल था।
बांग्लादेश में स्थिति जून 2024 में बिगड़नी शुरू हुई थी, जब ढाका के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने सरकारी नौकरियों के लिए देश की कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर एकजुट हुए, जिसके कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटा दिया गया। हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन और हिंसा में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
शेख हसीना भारत भाग गईं और यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली। इसके बाद, इस्कॉन के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को बांग्लादेश में देशद्रोह के आरोप में ढाका हवाई अड्डे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा!












Click it and Unblock the Notifications