महान पेंटर विंसेंट वान गाग की पेंटिंग पर एक्टिविस्टों ने फेंका मटर सूप, कहा पेटिंग नहीं, पृथ्वी जरूरी
कार्याकर्ताओं का कहना है कि पेंटिंग्स से अधिक जरूरी पृथ्वी बचाना है। इससे पहले भी विंसेंट वान गाग की प्रसिद्ध पेंटिंग को कार्यकर्ता बर्बाद कर चुके हैं।
इटली में पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विंसेंट वान गाग (Vincent Van Gogh) की प्रसिद्ध पेंटिंग पर मटर का सूप फेंक कर बर्बाद कर दिया। इस पेंटिंग का नाम 'The Sower' है जो कि नीदरलैंड स्थित एक म्यूजियम क्रोलर मयूलर में रखी हुई है। आपको बता दें कि पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने पहले भी इस तरह की हरकत की हैं। पिछले महीने ही पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने 700 करोड़ की दो पेटिंग पर टोमैटो सूप फेंक दिया था। इसके अलावा डच पेंटर जोहान्स वरमीर्स की पेंटिंग गर्ल विद पर्ल इयररिंग को भी बर्बाद कर डाला गया।

पेंटिंग्स के संरक्षण से अधिक जरूरी पृथ्वी का संरक्षण
पेंटिंग्स को बर्बाद करने वाले इन पर्यावरण कार्यकर्ताओं का मानना है कि पेंटिंग के संरक्षण से अधिक जरूरी पृथ्वी का संरक्षण है। न्यूयार्क पोस्ट के मुताबिक, पर्यावरण समूह अल्टिमा जेनेराजियोन(अंतिम पीढ़ी) की चार महिलाएं ग्लोबल वार्मिंग और जीवाश्म ईंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं थीं। उनके मुताबिक पर्यावरण का मुद्दा न्यूज चैनल के फ्रंट पेज पर होने के साथ पालिटिकल एजेंडे में भी शामिल होना चाहिए, लेकिन इसके बजाए यह स्कैंडल कार्रवाई के तौर पर लिया जाता है।

'द सनफ्लावर्स' पर भी फेंका था सूप
इस घटना के बाद इटली के संस्कृति मंत्री ने कहा, 'संस्कृति हमारी पहचान का प्रमुख हिस्सा है। इसकी सुरक्षा जरूरी है।' करीब 200 देशों के प्रतिनिधि मिस्र में COP27 जलवायु परिवर्तन कॉन्फ्रेंस के दौरान मिलने वाले हैं। बता दें कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दवाब बढ़ा है जिसके कारण यह कान्फ्रेंस आयोजित किया गया है। इससे पहले लंदन में पर्यावरण समूह 'जस्ट स्टाप ऑयल' के प्रदर्शनकारियों ने लंदन की नेशनल गैलरी में लगी विंसेंट वैन गाग की 'द सनफ्लावर्स (The Sunflowers)' पेंटिंग पर टमाटर का सूप फेंक दिया था।

700 करोड़ की पेंटिंग है द सनफ्लॉवर्स
सनफ्लावर्स 'Sunflowers' पेंटिंग विंसेंट वान गाग के सबसे मशहूर कामों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन नेशनल गैलरी में डिस्प्ले पर लगी इस पेंटिंग की कीमत 84.2 मिलियन डॉलर या लगभग 700 करोड़ (कन्वर्जन रेट के हिसाब से 693 करोड़ के आसपास) है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्यकर्ता चर्चा का विषय बन गए। उनमें से एक कार्यकर्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

आधुनिक कला के संस्थापक माने जाते हैं विंसेंट वान गाग
बतादें कि विंसेंट वैन गाग को 19वीं सदी के आर्ट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है। विंसेंट वैन गाग एक डच पेंटर थे और उनका जन्म 1853 में नींदरलैंड में हुआ था। विंसेंट वैन गाग आधुनिक कला के संस्थापकों में से एक माने जाते रहे हैं। उनकी पेंटिंग्स विशद रंगों और संवेदनाओं से भरी हैं। विंसेंट वैन गाग वे 19वीं शताब्दी में 2100 से ज्यादा कलाकृतियां बनाई। जिनमें से 850 के लगभग ऑयल पेंटिंग्स हैं।

विंसेंट वान गाग ने गोलीमारकर आत्महत्या की
विंसेंट वान गाग के साथ एक दुखद बात ये रही कि उन्हें जीते जी कोई सम्मान नहीं मिल पाया और वह मानसिक रोगों से लड़ते रहे। उन्होंने अपना कान तक काट डाला और अंततः 37 वर्ष की आयु में गोली मारकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि उनकी मृत्यु के बाद उनकी ख्याति बढ़ती ही गई और आज उन्हें संसार के महानतम चित्रकारों में गिना जाता है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications