विक्रम मिश्री बने भारत के नए डिप्टी NSA, चीन में संभाल चुके हैं भारत के दूत का पदभार

विक्रम मिश्री बने नए डिप्टी एनएसए, चीन में संभाल चुके हैं भारत के दूत का पदभार

नई दिल्‍ली, 27 दिसंबर। विक्रम मिश्री को आज राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। विक्रम मिश्री चीन विशेषज्ञ हैं और पूर्व में चीन में पूर्व भारतीय दूत के तौर पर कार्य संभाल चुके हैं। 1989 बैच के IFS अधिकारी मिश्री, पंकज सरन के स्‍थान लेंगे। पंकज सरन 31 दिसंबर, 2021 को पद छोड़ेंगे। सरन रूस के पूर्व दूत थे। विक्रम मिश्री एनएससीएस में शामिल हो गए हैं, जबकि प्रदीप कुमार रावत ने चीन में भारत के दूत के रूप में पदभार संभाला है।

misri

विक्रम मिश्री पहले भी प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं और इंडो पैसिफिक में रणनीतिक माहौल से बहूत अच्‍छी तरह से वाकिफ हैं। इस पद को संभालने के साथ ही विक्रम मिश्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। इनके अलावा अन्य दो डिप्टी एनएसए राजेंद्र खन्ना और दत्ता पंडसलगीकर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+