Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजय माल्या की बढ़ी मुश्किल, ब्रिटिश सरकार ने भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

नई दिल्ली। किंगफिशर के मालिक और भगोड़े विजय माल्या मामले में भारत सरकार की बड़ी कामियाबी मिली है। भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण केस में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। ब्रिटिश सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी ने माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस बीच अपील करने के लिए विजय माल्या को 14 दिन की मोहलत मिली है।

 Vijay Mallyas Extradition Order to India Cleared by UK Home Secretary

भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर फरार हो चुके विजय माल्या को अब भारत लाने का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। ब्रिटेने के होम सेक्रेटरी ने माल्या के प्रत्यपर्ण को मंजूरी दे दी है, लेकिन प्रत्यर्पण को मंजूरी मिलने के बाद भी माल्या को लंदन की सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 14 दिन का समय मिला है।

माल्या मामले में मिली बड़ी कामियाबी के बाद कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया कि शारदा के घोटालेबाजों के समर्थन में विपक्ष की रैली के बीच मोदी सरकार माल्या को भारत लाने में एक स्टेप और आगे बढ़ी।

आपको बता दें कि बैंकों के साथ फर्जीवाड़े मामले और 9000 करोड़ो लेकर लंदन फरार हो चुके माल्या के खिलाफ 18 अप्रैल 2016 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन तब तक माल्या फरार हो चुका था। माल्या पर शिकंजा कसने के लिए भारत सरकार की ओर से तमाम कोशिशें की जा रही है। इसी दौरान साल 2018 में आर्थिक भगोड़ा घोषित किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+