विजय माल्या को प्रत्यर्पण की अनुमति मिलेगी या नहीं, यूके की कोर्ट में सुनवाई 2 जुलाई को
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग बैंकों से करोड़ों का लोन लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने का आवेदन इंग्लैंड और वेल्स उच्च न्यायालय की अंतिम सुनवाई मंगलवार को होगी। न्यायमूर्ति विलियम डेविस द्वारा 5 अप्रैल को माल्या के लिखित आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था। जिससे उन्हें गृह सचिव साजिद जाविद के 4 फरवरी के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए मौखिक सुनवाई करने के लिए प्रेरित किया था।

ब्रिटेन की अदालतों में भारत सरकार की ओर से काम करने वाले क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के एक प्रवक्ता ने कहा: "विजय माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, इस पर मौखिक सुनवाई 2 जुलाई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications