वियतनाम: हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार केस में कई पूर्व सरकारी अधिकारियों को जेल

हनोई। वियतनाम में सोमवार को कई पूर्व ऑयल एक्जीक्यूटिव को बड़े भ्रष्टाचार के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जिसमें एक अधिकारी को उम्रकैद की सजा मिली है। इसमें 22 अन्य मामलों में पूर्व और वर्तमान अधिकारियों को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इनको अपने पेट्रो वियतनाम कार्यकाल में भ्रष्टाचार और संपत्ति को गबन करने का दोषी पाया है। पूर्व पेट्रो वियतनाम अध्यक्ष दिन्ह ला थांग को भी जेल हुई है। थांग को जानबूझकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी पाया गया है।

वियतनाम: भ्रष्टाचार केस में कई सरकारी अधिकारियों को जेल

इस हाई प्रोफाइल केस में पेट्रो वियतनाम के पूर्व अध्यक्ष त्रिन्ह झुआन थान्ह को उम्र कैद की सजा हुई है, जिन पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी खजाने को गबन के आरोप सिद्ध हुए हैं। थान्ह पर आर्थिक अव्यवस्था फैलाने का भी आरोप लगा है। इसके अलावा तीन अन्य पेट्रो वियतनाम के अधिकारियों को 9-9 साल की सजा हुई है।

वियतनाम में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव निगुएन फु त्रोंग की निगाह में देश में पेट्रो वियतनाम और बैंकिंग क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अभूतपूर्व कार्रवाई का काम चल रहा है। बता दें कि सुनावाई के दौरान किसी भी विदेशी मीडिया को नहीं आने दिया गया था। हालांकि, दो सप्ताह तक चले सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर सैकड़ों वियतनामी एकत्रित होते रहते थे।

कोर्ट के मुताबिक थांग की वजह से देश को 5.5 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। कोर्ट के बाहर खड़े एक रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि इन लोगों को इतनी सजा बहुत है। 70 साल के एक रिटायर्ड ऑफिसर होआंग दिन्ह थान्ह पत्रकारों से बात करते हुए कहते हैं, 'दोषियों को सजाएं बहुत सही हुई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए देश के लिए यह जरूरी था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+