Shocking Video: पूरा परिवार एक साथ बैठकर खा रहा था खाना, अचानक भरभरा कर गिरा सीलिंग फैन

नई दिल्ली, 25 अगस्त: हादसा कभी बोलकर नहीं होता, बस हो जाता है। ऐसा ही एक हादसा उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार बड़े सुकून से खाना खा रहा था। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसको देखने के बाद आपको भी एक बार शॉक लग सकता है। परिवार के लोग जब एक साथ जमीन पर बैठकर खाना रहा थे तो एक पल ऐसा आया, जब उनकी खुशियां एक खतरनाक हादसे में बदल सकती थी। हालांकि गनमीत रही की ऐसा कुछ बुरा होने से बच गया।

जब फैमिली पर आई अचानक आफत

जब फैमिली पर आई अचानक आफत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक परिवार अपने सभी सदस्यों के साथ खाना खाने का आनंद ले रहा है, लेकिन उनको आने वाले खतरे का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 लोगों की एक फैमिली जमीन में चटाई बिछाकर बात करते हुए रात का खाने को एंजॉय कर रहे हैं। फिर अचानक उनके बीच में छोटा बच्चा कुछ शोर सुनता है और चारों तरफ देखते लगता है। इसके कुछ ही सेकंड बाद छत का पंखा भरभरा कर नीचे गिर जाता है।

छते से गिरा पंखा, बड़ा हादसा टला

छते से गिरा पंखा, बड़ा हादसा टला

सीलिंग फैन नीचे जमीन पर दोनों लोगों के बीच में बैठे बच्चे पर गिरता है और जोर से आवाज आती है। इतने में ही बच्चे की मां तुरंत अपनी जगह से उठकर उस बच्चे को संभालती है। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। यहीं नहीं सभी लोग बड़े ही हैरान नजर आते हैं कि आखिर कैसे यह पंखा गिर गया। इसके साथ ही वो डरे हुए भी नजर आ रहे हैं।

वियतनाम के बेक निन्ह की घटना

वियतनाम के बेक निन्ह की घटना

इस वीडियो को वायरल हॉग नाम के एक यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। वीडियो शेयर करते हुए बताया गया कि जब पूरा परिवार खाना खा रहा था, तभी पंखा बीच में गिर गया। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई। बता दें कि यह पूरी घटना वीडियो 8 जुलाई, 2021 को वियतनाम के बेक निन्ह की है।

किसी को नहीं आई चोट

किसी को नहीं आई चोट

वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए है। एक यूजर्स ने लिखा कि यह एक चमत्कार है। बीच में 3 लोग और कोई हताहत नहीं। इसके साथ दूसरे यूजर ने परिवार के एक साथ खाना खाने के तरीके पर कहा कि यह परिवार कितना अच्छा है और उन सभी के लिए एक साथ भोजन करना कितना अच्छा है (उन दिनों को याद करें?) बता दें कि इस वीडियो को अब तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा बाद देखा गया है। आप भी देखें हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो अंत में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+