Video: जब नाम में ‘हुसैन’ की वजह से ओबामा को नहीं मिला ड्राइविंग लाइसेंस

वाशिंगटन। पिछले दिनों राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने व्‍हाइट हाउस में कॉरेसपॉडेंट डिनर ऑर्गनाइज किया था। इस डिनर के दौरान राष्‍ट्रपति ओबामा ने अपने रिटायरमेंट प्‍लान के बारे में जानकारी दी।

Video When Obama couldn’t get driving license because of his middle name Hussein

ओबामा ने शूट किया वीडियो

ओबामा ने एक वीडियो मेहमानो के सामने दिखाया और इस मजेदार वीडियो में उन्‍होंने राष्‍ट्रपति कार्यकाल पूरा होने के बाद एक आम नागरिक के तौर पर अपनी जिंदगी के बारे में एक मजाकिया अंदाज में दिखाने की कोशिश की है।

अमेरिकी राजनीति पर कटाक्ष

इस वीडियो में ओबामा ने अमेरिका में इन दिनों जारी धर्म की राजनीति पर भी कटाक्ष करने की कोशिश की है। ओबामा ने दिखाया है कि अपने पद से हटने के बाद कैसे उनके नाम में मौजूद हुसैन शब्‍द की वजह से वह लाइसेंस नहीं हासिल कर सके।

दिन में बीयर पीएंगे ओबामा

ओबामा के इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वाकई एक कूल प्रेसीडेंट हैं। इस वीडियो में ओबामा ने यह भी बताया है कि राष्‍ट्रपति पद से हटने के बाद अगर वह दिन में भी एक ठंडी बीयर पी लेंगे तो भी उनकी पत्‍नी मिशेल को कुछ पता नहीं लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+