Video: एक भालू की छोड़ी हुई मछली को खा गए ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिका के प्रथम नागरिक बराक ओबामा जिनके साथ डिनर करने को दुनिया का हर शख्स बेताब रहता है, जानते हैं पिछले दिनों उन्होंने लंच में क्या कहा? एक भालू की छोड़ी हुई मछली और वह मछली जिसे उसने आधा खाकर ही छोड़ दिया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मशहूर चैनल डिस्कवरी पर टेलीकास्ट होने वाले सुपरहिट शो मैन वर्सेज वाइल्ड के एंकर बीयर ग्रिल्स के साथ एक एपिसोड में नजर आए थे। बैरी ब्रिटेन के मशहूर एडवेंचरर, राइटर और टीवी प्रजेंटर हैं।
राष्ट्रपति ओबामा जब पिछले दिनों अपने अलास्का टूर पर गए थे तो उन्होंने बीयर ग्रिल्स के साथ एक खास एपिसोड शूट किया है। अलास्का में हो रहे क्लाइमेट चेंज को बताने के मकसद से शूट किए गए इसी एपिसोड में ओबामा ने ग्रिल्स के साथ एक सोलोमन मछली का लुत्फ उठाया।
बीयर ने ओबामा के लिए इस मछली को पकाया और फिर दोनों ने बड़े ही मजे के साथ इसे खाया। यह एपिसोड इसी वर्ष अमेरिका के न्यूज चैनल एनबीसी पर टेलीकास्ट होगा। ओबामा की मानें तो बीयर ग्रिल्स के साथ बिताया गया एक दिन उनके राष्ट्रपति कार्यकाल का सबसे यादगार पल बन गया है।
आप भी देखिए यह वीडियो कि कैसे बराक ओबामा अलास्का में मछली का मजा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications