VIDEO: उस सबसे बड़े बम हमले का जो अमेरिका ने IS पर गिराया

गुरुवार को अफगानिस्‍तान के नानगाहर प्रांत में आईएसआईएस की सुरंगों पर अमेरिका ने गिराया है अपना सबसे बड़ा बम। पेंटागन ने जारी किया वीडियो और साफ हुई तस्‍वीर।

वॉशिंगटन। गुरुवार को अमेरिकी समयानुसार शाम 7:32 मिनट पर अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सेनाओं ने आईएसआईएस-खोरसान की नानगाहर प्रांत में स्थित सुरंगों पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की। अमेरिका की यह सर्जिकल स्‍ट्राइक आईएसआईएस के खिलाफ उसकी मुहिम का ही हिस्‍सा थी।

VIDEO: उस सबसे बड़े बम हमले का जो अमेरिका ने IS पर गिराया

पेंटागन ने जारी किया वीडियो

पेंटागन ने अब वह वीडियो जारी किया है जिसमें अमेरिका का सबसे बड़ा बम यानी मोआब जिसे 'मदर ऑफ ऑल बॉम्‍ब' भी कहते हैं, वह गिरता हुआ नजर आ रह है। हालांकि यह एरियल फुटेज हैं लेकिन इनसे अंदाजा लगता है कि इस हमले ने कितना असर छोड़ा होगा। मोआब 21,000 पौंड का बम है और अमेरिका ने अफगानिस्‍तान में आईएसआईएस का सफाया करने के मकसद से इस बम का प्रयोग किया है। वीडियो में ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तस्‍वीरें है और इसमें कोई भी आवाज नहीं है। वीडियो से इसकी रेंज का साफ-साफ पता चलता है। जो वीडियो आई है उसकी फुटेज से नजर आ रहा है कि जीबीयू-43बी जो अमेरिका का सबसे बड़ा नॉन-न्‍यूक्लियर हथियार है वह कितना प्रभावी रहा होगा। वीडियो की शुरुआत में पेड़ों से घिरे एक पहाड़ी इलाके में एक चीज नजर आ रही है। इसके बाद यह टकराता है और फिर से काला धुंआ नजर आने लगता है।

दुश्‍मनों को अमेरिका की चेतावनी

अमेरिकी सरकार का इस वीडियो को जारी करने का फैसला बताता है कि वह यह चाहती है कि उसके संभावित दुश्‍मन उसके ताकतवर हथियारों के बारे में जान सके। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के रिश्‍ते पहले ही तनावपूर्ण हैं और उसने कुछ ही दिनों पहले सीरिया पर 59 टॉमहॉक मिसाइलें दागी हैं। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अफगानिस्‍तान पर हुए हमले को एक सफल हमला करार दिया है। ट्रंप ने कहा है कि इस हमले के बाद उन्‍हें और देश की जनता को अमेरिकी सेना पर गर्व है। ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने सेना को पूरा अधिकार दे दिया है। सेना ने इस अधिकार के साथ ही एक और सफल कार्यक्रम अपने नाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+