इस महिला ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां

तेज रफ्तार में चल रहे पंखे को अपनी जीभ से रोक देने वाली इस महिला का नाम जो एलिस है। वो एक रूसी सर्कस की परफॉर्मर हैं।

नई दिल्ली। दुनियाभर में लोग कुछ खास करने की कवायद में जुटे रहते हैं। ऐसे में कई बार चौंकाने वाली चुनौतियां भी स्वीकारने में ये पीछे नहीं रहते। ऐसा ही एक कारनामा रूस की इस महिला ने किया है। उन्होंने चलते हुए इलेक्ट्रिक फैन को अपनी जीभ से रोक दिया। ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि एक मिनट में 32 बार किया। इस तरह से उन्होंने अपना ही बनाया हुआ विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई।

इस महिला ने किया ऐसा कारनामा, एक बार जरूर देखना चाहेंगे आप

एक मिनट में तेज रफ्तार फैन को जीभ से 32 बार रोका

तेज रफ्तार में चल रहे पंखे को अपनी जीभ से रोक देने वाली इस महिला का नाम जो एलिस है। वो एक रूसी सर्कस की परफॉर्मर हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब जो एलिस ने खास कारनामा किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई परफॉर्मेंस दी है और रिकॉर्ड कायम किया है।

महिला परफॉर्मर जो एलिस ने एक इटैलियन गेम शो 'लो शो दी रिकॉर्ड' में खास प्रस्तुती देकर नया रिकॉर्ड बनाया। जो एलिस ने 35 वॉट के दो इलेक्ट्रिक फैन को अपने हाथों में पकड़ा और जीभ से दोनों पंखों को 16-16 बार यानी कुल मिलाकर 32 बार रोका। उन्होंने तेज रफ्तार पंखे की ब्लेड्स को अपनी जीभ से एक मिनट में 32 बार रोककर नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले उनका रिकॉर्ड एक मिनट में 20 बार का था। हालांकि उनके इस प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद दर्शकों के हाव-भाव देखने लायक थे। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर ये महिला कैसे तेज रफ्तार पंखे को अपनी जीभ से रोक दे रही है। आप देखिए रूसी सर्कस परफॉर्मर का पूरा कारनामा...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+