वीडियो बता रहा है कैसे दूर करें इस्‍लाम के डर ‘इस्‍लामोफोबिया’ को

वाशिंगटन। अमेरिका और पूरे यूरोप में इस समय इस्‍लाम और मुसलमानों को लेकर एक अलग ही माहौल बना हुआ है। इस बीच एक ऐसा वीडियो ऑनलाइन जारी हुआ है जिसे खासी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Video tells how to kill Islamophobia

इस्‍लाम का डर दूर करने की दवा

इस वीडियो को काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) की ओर से रिलीज किया गया है। इस वीडियो को 'इस्‍लामोफोबिया' यानी इस्लाम कर डर को दूर करने वाली दवा का नाम दिया गया है।

1,25,000 बार देखा गया वीडियो

वीडियो के आलोचकों का मानना है कि एक गंभीर विषय को इस तरह हंसी के सहारे पेश करने की कोशिश गलत है और ये मजेदार हरगिज नहीं है।

हालांकि अब तक इसे 1,25,000 से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो इस्लाम को लेकर पश्चिमी देशों के लोगों के दिमाग में मौजूद सोच का मजाक उड़ाता है। वीडियो में कहा गया है कि 'इस्लामोफोबिन' नाम की दवा से इस्लामोफोबिया (इस्लाम का डर) दूर किया जा सकता है।

इस्‍लाम से डर गलत

वीडियो के जरिए मैसेज देने की कोशिश की गई है कि पूरे मुस्लिम समुदाय से लोगों का डरना गलत है। वहीं सीएआईआर ने कहा है कि इस्लामोफोबिन की कल्पना भले ही लोगों को मजेदार लगे लेकिन इस्लामोफोबिया बिलकुल भी मजेदार या हंसी का विषय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+