Video: कैसे आईएसआईएस अमेरिका को दहलाने की दे रहा है धमकी
वाशिंगटन। फ्रांस की राजधानी पेरिस के बाद अब अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पर नई मुसीबत आ सकती है। पेरिस को आतंकी हमलों से दहलाने वाले आईएसआईएस ने अब वीडियो जारी कर अमेरिकी की राजधानी वाशिंगटन डीसी पर हमले की धमकी दी है।

फ्रांस ने सोमवार को सीरिया के राक्का में आईएसआईएस के ठिकानों पर भयंकर बमबारी की है तो अमेरिका के भी फाइटर जेट्स आईएसआईएस के अड्डों पर हमले कर रहे हैं। आईएसआईएस ने वाशिंगटन के अलावा रोम पर भी पेरिस जैसे अटैक की धमकी दी है। आईएसआईएस के मुताबिक यह तो अभी शुरुआत है।
वहीं सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनैन ने कहा है कि पेरिस के आतंकी हमले अमेरिका को नींद से जगाने की तरह है। इन्हें आप एजेंसियों के लिए वेक-अप कॉल कह सकते हैं। उन् होंने कहा कि सिर्फ यूरोप ही नहीं बल्कि अमेरिका पर भी खतरा बरकरार है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वीडियो में कहा गया है कि फ्रांस की तरह अन्य देशों को भी ऐसे ही हमले भुगतने पड़ेंगे। वॉशिंगटन में हम पेरिस जैसे हमले करेंगे। फ्रांस ने रक्का में अमेरिकन इंटेलिजेंस की मदद से जवाबी कार्रवाई की है।
वीडियो में संगठन के लड़ाके ने धमकी देते हुए कहा कि बीते शुक्रवार को आईएसआईएस ने फ्रांस में हमले किए हैं। अब अमेरिका को भी इसके लिए तैयार रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications