Shocking: छिपने के लिए बच्चे ने चुनी खतरनाक जगह, वायरल हुआ सांसें अटका देने वाला Video
Child Playing On Window Ledge Video Viral: घर में अक्सर छोटे बच्चे छिपने वाला या फिर भागने-पकड़ वाला गेम खेलते हैं, ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चे का खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद किसी की भी सांसें अटक सकती हैं।
सोशल मीडिया पर चीन का एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा बहुमंजिला इमारत की एक खिड़ती पर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसका वीडियो साझा करते हुए चीनी पुलिस ने पेरेंट्स को सतर्क किया है।

चीन के हेनान के झेंग्झौ में एक पड़ोसी की ओर से कैप्चर किए गए वीडियो में एक बच्चा लुका-छिपी खेल रहा है और उन्हें वापस अंदर जाने के लिए चिल्ला रहा है।
चीनी सोशल मीडिया पर पुलिस ने लिखा, "एक अच्छे पड़ोसी बनें और माता-पिता को अपने बच्चों की अच्छी देखभाल करने की याद दिलाएं।"
वीडियो एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया गया था, जिसे 1,000 से ज्यादा बार देखा गया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट पर एक बच्चा खिड़की के बाहर आकर छिपा हुआ है और चिल्ला रहा है।
वहीं इसके बाद उसकी मां आकर उसे खिड़की से अंदर की ओर खिंचती है। वीडियो सच में काफी डरावना है। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा संभव था।












Click it and Unblock the Notifications