Video: टॉयलेट में गिरे मोबाइल को निकालने के चक्कर में फंसा युवक का हाथ
मोबाइल के चक्कर में युवक का हाथ टॉयलेट में इस तरह से फंसा की फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को वहां बुलाना पड़ा।
नई दिल्ली। मोबाइल की लत लोगों को किस मुसीबत में फंसा सकता है इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोबाइल के चक्कर में एक शख्स की जान पर बन आई। मोबाइल के चक्कर में युवक का हाथ टॉयलेट में इस तरह से फंसा की फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को वहां बुलाना पड़ा। मामला उत्तर-पूर्वी तुर्की का है, जहां एक शख्स का फोन टॉयलेट के पॉट में जा गिरा। फोन को निकालने के लिए युवक ने अपना हाथ पॉट में डाल दिया, लेकिन उसका हाथ अंदर जाकर फंस गया।

उसने काफी कोशिश की, लेकिन उसका हाथ नहीं निकला। युवक को बुरी तरह फंसा देख इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को वहां बुलाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक पॉट के ऊपर लेटकर अपना हाथ अंदर तक ले गया और फोन को टटोलने के दौरान उसका हाथ पाइप में फंस गया। काफी कोशिश करने के बावजूद भी उसका हाथ बाहर नहीं आ रहा था।
एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के अफसरों ने युवक का हाथ बाहर निकाला। इस पूरे ऑपरेशन में युवक को कोई चोट न आए, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया। लेकिन फिर भी उसे हल्की चोट आ गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications