लाइव शो में मशहूर एंकर जिमी फॉलन ने उलझा दीं ट्रंप की जुल्फें!
न्यूयॉर्क। व्हाइट हाउस की ओर से पिछले वर्ष एक बयान में कहा गया था कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बाल नकली हैं। एक रैली में ट्रंप ने अपने एक समर्थक को स्टेज पर बुलाकर उससे अपने बाल को छूने को कहा। अब एक सुपरहिट लाइव शो में ट्रंप ने अपने असली या नकली बालों को लेकर राज से पर्दा उठा दिया है।

क्यों किया जिमी ने ऐसा
जिमी फॉलन एक ऐसे एंकर हैं जिन्हें अमेरिका और भारत समेत पूरी दुनिया में लोगों के फेवरिट हैं। जिमी ने अपने शो में ट्रंप के बालों को ऐसा उलझाया कि सब देखते रह गए।
गुरुवार को टेलीकास्ट हुए शो 'टूनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन' में ट्रंप मेहमान के तौर पर थे। जिमी ने ट्रंप से कहा कि वह उनके साथ कुछ करना चाहते हैं क्योंकि अगर वह राष्ट्रपति बन गए तो फिर जिमी कभी ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं।
हिचक रहे थे ट्रंप
शो अमेरिकी चैनल एनबीसी पर टेलीकास्ट होता है। ट्रंप ने भी जिमी को हां कर दी और फिर जिमी ने कहा कि वह उनके बाल बिखराना चाहते हैं। |
जिमी के सवाल पर ट्रंप के साथ बाकी लोग हंसते नजर आए लेकिन ट्रंप की मंजूरी में एक हिचक भी थी। इसके बाद भी उन्होंने जिमी को ऐसा करने की मंजूरी दे दी थी।
बालों को लेकर सतर्क रहते हैं ट्रंप
जिमी ने ट्रंप के सिर पर हाथ फेरा और उनके सारे बाल बिखरा दिए। ट्रंप ने इसके बाद फोटोग्राफ लेने से मना कर दिया। आपको बता दें कि ट्रंप अपने बालों को लेकर बेहद संवेदनशील रहते हैं और कई बार इस मुद्दे पर नाराज भी हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications