जन्नत चाहिए तो जिहादियों को तन-मन से खुश करें बीवीयां: आईएसआईएस
रक्का। आम तौर पर महिलाओं को अपने पैर की जूती समझने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस की मीडिया विंग जोरा फाउंडेशन ने पहली बार महिलाओं के लिए गाइडलाइंस तय की है। जिसमें महिलाओं को अच्छी बीवी बनने के गुर सिखाये गये हैं।
इन गाइडलाइंस में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर महिलाओं को अच्छी बीवी बनना है तो उन्हें पतियों की सेवा तन-मन और धन से करनी चाहिए, तभी उन्हें जन्नत नसीब होगी।
मीडिया विंग जोरा फाउंडेशन आईएसआईएस का मीडिया विंग है जिसने यूट्यूब के जरिये अपनी गाइडलाइंस लोगों तक पहुंचाई हैं। जिसमें महिलाओं से साफ तौर पर कहा गया है कि जन्नत के लिए जिहादियों की सेवा करना उनके लिए जरूरी है। साथ ही उनसे प्राथमिक उपचार, सेवा, खाने बनाने, अल्लाह की किताबें, शरिया विज्ञान, महिलाओं की जिहाद में भूमिका जैसे मुद्दों पर बात की गई है।
यहां तक कि महिलाओं से कहा गया है कि उन्हें कभी युद्द के बारे में सोचना नहीं चाहिए और ना ही अपने शौहर से इस मुद्दे पर बहस करनी चाहिए। ऐसा पहली बार हुआ है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने महिलाओं को केन्द्रित करते हुए वीडियो जारी किया है और अपनी ओछी सोच का परिचय दिया है।













Click it and Unblock the Notifications