ISIS का खौफनाक वीडियो, 21 ईसाइयों का सर कलम किया

त्रिपोली। दुनियाभर के लिए आतंक का सबसे बर्बर चेहरा आईएसआईएस ने एक बार फिर अपने घिनौने चेहरे से दुनिया को अवगत कराया है। आईए के आतंकियों का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें आतंकिकयों ने लीबीया से अगवा किए सभी 21 ईसाइयों का सर कलम कर दिया है।

इस्लामिक स्टेट के मुताबिक, इन ईसाइयों को मिस्र के कॉप्टिक गिरिजाघर द्रारा मुस्लिम महिलाओं को कथित तौर पर यातना दिए जाने व उनकी हत्या की कार्रवाई के खिलाफ बदला लेने के लिए कत्ल किया गया है।

Oneindia Exclusive: बेंगलुरु-हैदराबाद की आईटी कंपनियों में आईएसआईएस के जिहादी

हालांकि वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से वीडियों में आतंकियों ने बर्बरता दिखायी है उससे साफ हो जाता है कि आतंकियों का इंसानियत से कोई वास्ता नहीं है।

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र में सरकार ने सात दिन के शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने इस घटना पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Oneindia Exclusive: आईएसआईएस बना भारत के बड़े शहरों के डीएम के लिये सिरदर्द

वीडियो में आतंकियों ने अपने चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं। सभी बंधकों को घुटनों पर बैठाने के बाद एक आतंकी ने इस घटनाक्रम को कैमरे में कैद करने का आदेश दिया है। कुछ दूरी तक चलने के बाद दूसरे आतंकियों से अलग कपड़े पहने हुआ यह आतंकी नॉर्थ अमेरिकी ऐक्सेंट की अंग्रेजी में बात करते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में आतंकी कहा है कि हम अल्लाह की कमस खाते हैं, जिस समुद्र में तुमने शेख ओसामा बिन लादेन का शरीर डाला, उसे हम तुम्हारे खून से भर देंगे।' इसके बाद सभी बंधकों का सिर झुकाकर उनके धड़ से अलग कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+