VIDEO: रास्‍ते में खुद को परेशान करने वालों को युवती ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर माऊथ आर्टिस्‍ट हेनरी फेजर ने एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे परेशान करने वालों को लोगों को खुद युवती ने ही सबक सिखा दिया।

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर माऊथ आर्टिस्‍ट हेनरी फेजर ने एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे परेशान करने वालों को लोगों को खुद युवती ने ही सबक सिखा दिया। एक बाइक सवार ने इस पूरे वाकए का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सबसे पहले एक चौराहे का सीन दिखाया गया है, जहां पर एक गाड़ी में बैठे कुछ युवक एक साइकिल सवार युवती पर गंदे कमेंट कर रहे हैं और उसको छूने की कोशिश भी कर रहे हैं। चौराहे पर ही गाड़ी में बैठे पुरुषों ने उस युवती को कुछ अपशब्‍द भी कहे थे। इस दौरान चौराहे पर उन लोगों ने उस युवती को कुछ ऐसा कह दिया कि युवती गुस्‍सा गई।

VIDEO: रास्‍ते में खुद को परेशान करने वालों को युवती ने सिखाया सबक

उस युवती ने चौराहे पर से ही तेज साइकिल चलाकर चलाकर सबसे पहले उस गाड़ी का पीछा किया। गाडी जैसे ही एक जगह पर जाकर खड़ी हुई, पीछे से साइकिल सवार युवती ने गाड़ी के ठीक सामने आकर अपनी साइकिल रोकी और उस गाडी का मिरर तोड दिया। इस पूरे वाकए को एक बाइक सवार ने अपने कैमरे में कैद किया और बाद में उन आदमियों को यह भी बताया कि तुम कितने वाहियात लोग हो। इस बीच युवती अपनी साइकिल से उस आदमियों को सबक सिखा कर जा चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+