Video: जब फाइटर जेट हैरियर की टेबल पर हुई लैंडिंग
वाशिंगटन। हैरियर जेट को दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट्स में शुमार किया जाता है। क्या आपने कभी सुना है कि किसी फाइटर जेट को एक टेबल की मदद से लैंड कराया जा सकता है। ऐसा हुआ है और यह कारनामा किया है यूएस मरीन पायलट विलियम महोनी ने।
लैंडिंग गियर हुआ खराब
विलियम जब फ्लाइंग में बिजी थे तभी उनका पता लगा कि जेट का लैंडिंग गियर अचानक खराब हो गया। ऐसे में उसकी नियमित लैंडिंग संभव नहीं थी। विलियम ने तब बुद्धिमानी से काम किया। उन्होंने जेट की स्पीड को धीरे-धीरे कम किया और वह शिप के डेक के उपर मंडराने लगे।
तो हो जाता बड़ा हादसा
जब जेट की शिप के डेक की ऊंचाई से 20 फीट ऊपर था तब उन्होंने जेट के पिछले हिस्से को बैलेंस किया। फिर धीरे जेट के अगले हिस्से को स्टूल पर लैंड करा दिया। उन्हें जेट की लैंडिंग के समय जेट के अगले हिस्से स्टूल पर ही लैंड कराना था। विलियम इसमें बिल्कुल कामयाब हुए।












Click it and Unblock the Notifications