Video: जब आएगा एक भूकंप और होंगी चार करोड़ मौतें

लंदन। जरा सोचिए जब एक मिनट या दो मिनट तक आने वाले भूकंप के झटकों से आपकी रूह कांप जाती है और हजारों की संख्‍या में मौंते हो जाती है तो फिर तबाही का वह मंजर कैसा होगा जब एक भूकंप की वजह से 40 मिलियन यानी चार करोड़ लोगों की मौत हो जाएगी।सोचकर डर लगता है न लेकिन ईरान के न्‍यूक्लियर वैज्ञानिक डॉक्‍टर मेहरान केशे ने तो एक ऐसी ही वॉर्निंग दी है।

पिछले दिनों अमेरिका और कनाडा के लोगों ने, 'ग्रेट शेक आउट' नामक एक प्रोग्राम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉक्‍टर केशे अथॉरिटीज को बता रहे थे कि अगर इन दो देशों में बड़ी आपदा आई तो फिर उन्‍हें किस तरह से प्रतिक्रिया देनी है।

लंदन यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्‍टर केशे ने बताया कि दुनिया में छह और 8.3 तीव्रता वाला एक भूकंप आने की संभावना प्रबल है। यह इस वर्ष में या फिर अगले वर्ष सर्दियों तक आ सकता है।

एशिया और अमेरिका में आने वाले इस भूकंप की वजह से न सिर्फ अमेरिका नॉर्थ और साउथ अमेरिका दो हिस्‍सों में बंट जाएगा बल्कि चार करोड़ लोगों की मौत भी होगी।

डॉक्‍टर केशे के मुताबिक दुनिया की 20 से 24 जगहों पर 10 से 16 भूकंप आएंगे और यह तबाही लेकर आने वाले हैं। डॉक्‍टर केशे के मुताबिक नॉर्थ चीन में आने वाले समय में बड़े भूकंप आने वाले हैं। चीन के साथ जापान में भी भूकंप की वजह से बड़ी तबाही होगी। दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को खासा नुकसान पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+