Video: मलेशिया के एक स्कूल के कॉरीडोर में भूत, स्कूल किया गया बंद
कुआलालंपुर। मलेशिया के एक स्कूल में सिर्फ इसलिए छुट्टी कर दी गई है क्योंकि वहां पर स्टूडेंट्स ने भूत देखे जाने की शिकायत की थी। स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्होंने स्कूल के कॉरिडोर में एक काले रंग की आकृति देखी। वहीं टीचर्स का कहना था कि स्टूडेंट्स क्लास में चिल्ला रहे थे।

मलेशिया के मीडिया ने इस 'मास हीस्टिरिया' यानी सामूहिक उन्माद नाम दिया है। यह वाकया एक हफ्ते पहले का है। यहां पर एसकेएम पेंगकालन शेपा 2 स्कूल में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने कुछ अजीब सी आकृतियों के दिखने की शिकायत की। टीचर्स और 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भूत के दिखने व उसके द्वारा हमले का दावा किया है।
इस स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का कहना है कि जब वह एक स्टूडेंट को बाहों में उठाए हुईं थीं तो उन्हें लगा कि उनका हाथ काफी भारी है। वह खुदा से मदद मांगने लगीं क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनके शरीर के बाएं हिस्से से कोई लिपटा हुआ है।
वहीं एक और टीचर का कहना है कि उन्हें तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था और वह बेहोश सी हो रही थीं। उन्हें लग रहा था कि जैसे कोई उनके शरीर के अंदर दाखिल होना चाहता था। मामले की हकीकत किसी को भी नहीं मालूम लेकिन इस पूरे मामले ने मलेशिया में अफरा-तफरी मचाकर रख दी है।












Click it and Unblock the Notifications