VIDEO: मालिक की हुई थी जिस जगह पर मौत, वहीं पर 80 दिन से धरना दे रहा हैं उनका कुत्ता

नई दिल्ली। जानवरों की अपने मालिक के लिए वफादारी के कई किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं। कुत्ते को लेकर ऐसे कई किस्से हैं, जब इस जानवर ने अपने मालिक के लिए जानतक की बाजी लगा दी लेकिन चीन के इस कुत्ते की कहानी ना सिर्फ वहां पर बल्कि दुनियाभर में हजारों लोगों को भावुक कर दे रही है। ये कुत्ता करीब तीन महीने से सड़क पर उस जगह बैठकर अपनी मालिक का इंजतार कर रहा है, जहां एक हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

21 अगस्त को हुई थी कुत्ते के मालिक की मौत

21 अगस्त को हुई थी कुत्ते के मालिक की मौत

चाइना पियर वीडियो वेबसाइट ने ये वीडियो शेयर किया है। बताया गया है कि 21 अगस्त को एक कार हादसे में यहां उसकी मालिक की मौत हो गई थी। तब से लगातार ये कुत्ता सड़क पर उस जगह घंटो बिताता है और शायद अपने मालिक का इंतजार करता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे देख भावुक हो जा रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

किसी के देने पर कुछ नहीं खाता है ये डॉगी

इस कुत्ता को सड़क पर कई लोग रुककर इसे कुछ खाने को देते हैं या पास बुलाते हैं तो पहले तो ये करीब आता है लेकिन फिर दूर चला जाता है। इसका वीडियो 10 नवंबर को किसी ने बनाया और शेयर कर दिया। जिसके बाद ये वायरल हो गया। कुछ लोगों ने वीडियो ने वीडियो सामने आने के बाद जानवरों के लिए काम करने वाली संस्थाओं से उसेसंरक्षण देने की बात कही है, लोगों ने डर जाहिर किया है कि सड़क पर घूमते हुए कहीं ये किसी हादसे का शिकार ना हो जाए।

अस्पताल के सामने बैठ किया मालिक का इंतजार

अस्पताल के सामने बैठ किया मालिक का इंतजार

कु्त्ते का अपने मालिक के लिए ऐसी ही वफादारी का एक किस्सा कुछ महीने पहले ब्राजील के साओ आओलो में भी देखने को मिला था। एक हादसे में घायल होने के बाद जब कुत्ते के मालिक को अस्पताल लाया गया तो कुत्ता उसके पीछे-पीछे अस्पताल के दरवाजे पर आकर बैठ गया। यहां उसके मालिक की मौत हो घई लेकिन कुत्ता महीनों कर अस्पताल के बाहर ही बैठा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+