टारगेट पूरा ना होने पर कर्मचारियों को डंडे से बेरहमी से पीटता बॉस
बीजिंग। चीन में इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बैंक का प्रेसीडेंट अपनी कुछ महिला कर्मचारियों को डंडे से पीटता हुआ नजर आ रहा है। चीन की मीडिया के मुताबिक खराब प्रदर्शन और टारगेट पूरा नहीं होने की वजह से इन्हें को पीटा गया।

वीडियो सामने आने के बाद इस व्यक्ति को सस्पेंड कर दिया गया है। बैंक ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। चीनी मीडिया के मुताबिक यह घटना उत्तरी चीन के शांग्झी स्थित रूरल कमर्शियल बैंक की मीटिंग की है।
वीडियो में यूनिफॉर्म पहने आठ वर्कर स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोग सामने की तरफ टेबल पर बैठे हैं। बॉस उनसे सवाल पूछता है और एक-एक कर सबको डंडे से मरता हुआ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications