VIDEO: जब ट्रक पलटने से सड़क पर बिखरकर अचानक फूटने लगे अंडे और..
नई दिल्ली। शनिवार को चीन के हांगझू-जिंगदेडेन हाईवे पर उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक अंडों से लदे ट्रक के पलट जाने के चलते चारो और अंडे ही अंडे बिखर गए। घटना पूर्वी चीन के कुझाऊ शहर की है। पुलिस ने बताया है कि ट्रक में एक लाख बत्तख के अंडे थे। जो सड़क पर बिखर गए और उनको समेटने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, काफी देर के बाद रास्ते को साफ कराया जा सका।

पुलिस ने बताया है कि ट्रक ड्राइवर के संतुलन खो देने की वजह से ये हादसा हुआ। इस मामले में राहत की बात ये रही कि ड्राइवर या किसी और को कोई चोट नहीं आई। सीजीटीएन ने घटना की वीडियो शेयर की है। वीडियो में पुलिस सड़क को साफ करते दिख रही है। अंड़ों को सड़क पर गिरकर फूट जाने से सड़क के बड़े हिस्से पर ये फैल गए। प्रशासन ने दो-तीन घंटे की मेहनत के बाद रास्ते को साफ किया।












Click it and Unblock the Notifications