देखिये अमेरिकी पुलिस का बर्बर वीडियो, भारतीय बुजुर्ग को अंग्रेजी नहीं आने की वजह से जमीन पर पटका
वॉशिंगटन। अमेरिका में रंगभेद किस कदर यहां की पुलिस पर हावी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक भारतीय बुजुर्ग को अमेरिका की पुलिस ने महज अंग्रेजी ना आने की वजह से उसे जमीन पर पटक दिया। अमेरिकी पुलिस की इस घटिया हरकत के बाद अमेरिका की हकीकत एक बार फिर दुनिया के सामने आ गयी है।

सुरेश भाई पटेल को लकवा मार गया है
अमरीका के अलबामा में 57 वर्षीय भारतीय सुरेशभाई पटेल को अमरीकी पुलिस के दो पुलिसवालों ने बुरी तरह से सड़क पर पटक दिया जिसके चलते सुरेश भाई के शरीर का एक हिस्सा लकवा मार गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया
वहीं इस बर्बर घटना के वीडियो के सामने आने के बाद एफबीआई ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेडिसन शहर के पुलिस प्रमुख लैरी मुंसे ने पीडित सुरेशभाई पटेल से माफी मांगी और कहा है कि एफबीआई इस मामले की जांच करेगा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुरेशभाई पटेल सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी दो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और उनसे कुछ सवाल पूछे, पटेल को अंग्रेजी नहीं आती है और वे पुलिसवालों के सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे पाए।
सुरेशभाई पटेल के परिवारीजनों ने दर्ज करायी एफआईआर
जिसको लेकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें बुरी तरह से जमीन पर पटक दिया। पुलिस की इस घटिया औऱ बर्बर हरकत के बाद सुरेशभाई पटेल के परिवार वालों ने दोनों पुलिस वालों के खिलाफ मामाला दर्ज करा दिया।
कौन शर्मिंदा और चकित होता ओबामा जी
आपको याद होगा कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि भारत में धर्म के प्रति लोगों की असंवेदनशीलता को देखकर गांधीजी चकित रह जाते। ऐसे में बराक ओबामा के लिए यह सवाल काफी मुश्किल भरा हो सकता है कि अमेरिका में नस्लभेद और रंगभेद की घटनाओं को देखकर किंग मार्टिन लूथर चकित होते या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications