अमेरिका में हुआ सैनिक का लिंग ट्रांसप्लांट, डॉक्टर बोले- कुछ दिन में कर पाएगा यौन क्रिया
वॉशिंगटन। मेडिकल के क्षेत्र मे अमेरिकी डॉक्टरों का जवाब नहीं है। अफगानिस्तान बम ब्लास्ट का शिकार एक सैनिक अपने घुटनों के ऊपर वाले हिस्से को पूरी तरह से खो दिया, लेकिन डॉक्टरों ने लिंग और स्क्रोटम का प्रत्यारोपण कर उसे एक नई जिंदगी दे दी। ब्लास्ट के दौरान सैनिक ने अपने लिंग और उसके आस-पास के हिस्से को खो दिया था। लेकिन, एक पेनिस डोनर और ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट की टीम ने लिंग प्रत्यारोपण कर कमाल कर दिया है। डॉक्टरों की टीम पिछले पांच सालों से लिंग ट्रांसप्लांट पर काम कर रही थी।

14 घंटे तक चला ऑपरेशन
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एंड्रयू ली ने कहा, 'उन्हें इस सप्ताह छुट्टी मिलने की संभावना है और हमें भरोसा है कि उनको यूरिन और सेक्सुअल फंक्शन में कोई दिक्कत नहीं होगी।' डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की नीजता का सम्मान करते हैं और उनकी इच्छा के अनुसार हम उसके नाम का खुलासा नहीं करेंगे। रिसर्च टीम ने कहा कि 14 घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक लिंग ट्रांसप्लांट कर दिया।

'मैं एक अलग ही आत्मविश्वास के स्तर पर पहुंच गया हूं'
सैनिक ने अपने लिंग ट्रांसप्लांट के बाद कहा, 'पीड़ित के लिए यह एक दिमागी दिक्कत है, इसे स्वीकार करना आसान नहीं है। जब मैं जगा तो बिल्कुल ही नॉर्मल फील कर रहा था। मैं एक अलग ही आत्मविश्वास के स्तर पर पहुंच गया हूं। मुझे महसूस हुआ कि अंतत: मै ठीक हो गया हूं।'

पहले भी हो चुके लिंग ट्रांसप्लांट
हालांकि, मेडिकल साइंस में लिंग प्रत्यारोपण कोई नई बात नहीं है। 2016 में एक 64 वर्षीय व्यक्ति जिसने कैंसर की वजह से अपना लिंग खो दिया, उसे एक नया अंग मिला था, जिसके बाद उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को भी जन्म दिया था। जर्नल ऑफ यूरोलॉजी की 2017 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2001 से 2013 तक अफगानिस्तान और इराक में 1,300 से अधिक पुरुष दिग्गजों को जननांग चोटों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications