पहले अधिकारी की गोद में बैठकर महिला पुलिसकर्मी ने किया लैप डांस, अब टॉपलेस फोटो डाल मचाया 'बवाल'
नई दिल्ली: पिछले साल न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट में एक बड़ा कांड हुआ, जहां क्रिसमस पार्टी में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने बॉस की गोद में बैठकर लैप डांस किया। इसका वीडियो वायरल होते ही अमेरिका में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जांच का आदेश देते हुए दोनों को पद से हटा दिया गया। इस घटना के 6 महीने बाद महिला पुलिसकर्मी फिर से चर्चा में है।

टॉपलेस फोटो की शेयर
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट से निलंबित होने के बाद वेरा मेकुली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर टॉपलेस होकर कई तस्वीरें शेयर कीं। जिससे वो फिर से सुर्खियों में आ गईं। फोटो के साथ उन्होंने इंस्टा पर कैप्शन लिखा- "आपका नया जुनून"। इसके बाद उन्होंने एक इमोजी बनाया। हालांकि इसके लिए बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक शख्स ने लिखा कि ये इनके लिए नया नहीं है, इससे बड़ा कांड तो इन्होंने क्रिसमस पार्टी में किया था, जबकि दूसरे शख्स ने लिखा कि अब सस्पेंड होने के बाद इनको नया रोजगार मिल गया है। हालांकि बहुत से लोग उनकी तारीफ भी करते नजर आए।

बहन के पति को लेकर विवाद
वहीं वेरा मेकुली का नाम हाल ही में एक नए विवाद से जुड़ा था, जहां उनकी बहन के पति को न्यूजर्सी की पुलिस ने सड़क किनारे खुले में टॉयलेट करने के आरोप में पकड़ लिया। वेरा मेकुली को जब इस बात का पता चला तो वो गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिसकर्मियों से उनकी बहन के पति को गिरफ्तार करने की वजह को लेकर हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने उनको शांत करवाया।

लेफ्टिनेंट भी फंस गए
वेरा न्यूयॉर्क सिटी के साउथ वेस्ट ब्रॉन्क्स में कार्यरत 44 प्रेसिंक्ट दल में तैनात थीं। वहां के लेफ्टिनेंट निक मैकगैरी के साथ ही उन्होंने डांस किया था। निक शादीशुदा हैं और उनका परिवार भी वहीं पर रहता है। वीडियो वायरल होने के बाद उन पर गाज गिरी और पारिवारिक जिंदगी में भी दिक्कत आ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications