वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर ड्रोन के जरिए जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपित निकोलस मादुरो पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है, इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं। राष्ट्रपति पर यह हमला एक ड्रोन के जरिए किया गया था, जिसमे वह बच गए। जानकारी के अनुसार मादुरो जिस वक्त टेलीविजन पर लाइव एक भाषण दे रहे थे उसी वक्त एक विस्फोटक भरे ड्रोन ने उनपर हमला कर दिया, हालांकि इस हमले में राष्ट्रपति बच गए लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे 7 जवान घायल हो गए है। यह घटना वेनेजुएला की राजधानी कैराकास में हुई है।

nicolas

इस घटना के बारे में वेनेजुएला के सूचना मंत्री रोड्रिग्ज ने बताया कि यह हमला मादुरो पर किया गया था, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं, इस हमले में साल जवान घायल हो गए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति मादुरो भाषण दे रहे हैं। जिस वक्त राष्ट्रपति पर हमला होता है ति वहां मौजूद तमाम अधिकारी अचानक से आसमान की ओर देखने लगते हैं और धमाके की आवाज सुनाई देती है। इसके तुरंत बाद कैमरा मादुरो से हट जाता है।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हमले के पीछे कौन है, लेकिन माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। हमले के बाद आसपास के घरों के शीशे चटक गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+