Valentines Day 2026: तीन शादियां, कई बेवफाइयां और फ्लाइट में रोमांस, फिल्म से कम नहीं Netanyahu की Love-Life
Valentines Day 2026: शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' का फेमस डायलॉग है- "हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है, और प्यार भी एक ही बार होता है"। लेकिन विडंबना देखिए कि इसी फिल्म में राहुल का किरदार निभा रहे शाहरुख फिल्म में सलमान की होने वाली बीवी को हड़प कर दोबारा घोड़ी चढ़ जाते हैं। मतलब फिल्म का सबसे बड़ा झूठ यही डायलॉग है।
लेकिन क्या हो एक ही जीवन में तीन-तीन बार प्यार हो जाए और तीनों बार शादी भी हो। लेकिन 'बीबी' को तो हुआ है। बीबी मतलब, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। उन्होंने अपने जीवन में अब तक तीन शादियां की हैं। तो आइए जानते हैं उनकी तीनों पत्नियों के बारे में।

नेतन्याहू को अपने जीवन में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार प्यार हुआ। जिसकी वजह से कई बार उनके तुलना ऐसे व्यक्तियों से हो जाती है जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा शादियां की हैं। साथ ही उनकी बेवफाइयों की कहानियां भी इजरायल में कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं, ये दावा हम नहीं बल्कि इजरायली अखबार टाइम्स ऑफ इजरायल का है।
तीन शादियां और दो असफल रिश्ते
बेंजामिन नेतन्याहू ने अब तक तीन शादियां की हैं, जिनमें से पहली दो असफल रहीं। तीसरी शादी सारा से हुई, जिसमें कहा जाता है कि सारा उनके हर कदम पर नज़र रखती हैं। कई लोग मानते हैं कि यह रिश्ता इतना नियंत्रणपूर्ण है कि यह किसी अल्फ्रेड हिचकॉक फिल्म की कहानी जैसा लगता है।
पहली शादी: 6 साल चली
नेतन्याहू को अपनी जवानी के दिनों में मिरियम वेइजमैन (मिकी) से प्यार हुआ। उन्होंने 1972 में मिरियम से शादी की। दोनों उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। लेकिन 1978 में, जब मिरियम गर्भवती थीं, नेतन्याहू का संबंध फ्लेउर केट्स नाम की एक गैर-यहूदी महिला से हो गया, जिनसे वे विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में मिले थे।
सूट पर चिपके मिले बाल, तो बीवी ने घर से निकाला
मिरियम को नेतन्याहू के सूट पर सुनहरे बाल मिले, जिससे उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने सवाल किया, तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद मिरियम ने नेतन्याहू को बोस्टन स्थित घर से निकाल दिया। अप्रैल 1978 में मिरियम ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन उस समय नेतन्याहू वहां मौजूद नहीं थे।
1978 में पहला तलाक
इसी साल, 1978 में मिरियम और नेतन्याहू का तलाक हो गया। यह उनके जीवन का पहला टूटा हुआ रिश्ता था, जिसने आगे की घटनाओं की नींव रखी।
दूसरी शादी: फ्लेउर केट्स के साथ
तलाक के बाद नेतन्याहू ने फ्लेउर केट्स से शादी कर ली। ये वही फ्लेउर थीं जिनसे लाइब्रेरी में पढ़ने गए नेतन्याहू आंख लड़ा बैठे थे। इश्क के पन्ने पलटते-पलटते नेतन्याहू ने अब इस प्यार को मुकम्मल करने की ठानी और केट्स से शादी कर ली। यह विवाह करीब छह साल तक चला और 1984 में खत्म हो गया। इस शादी के टूटने के कारणों पर सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं हुई।
तीसरी शादी: एयर होस्टेस को हवा में दिया दिल
1991 में नेतन्याहू की मुलाकात एल अल एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एयर होस्टेस सारा बेन-आर्टज़ी से हुई। सारा नेतन्याहू की ओर आकर्षित हुईं और उन्होंने उन्हें अपना नाम और फोन नंबर एक पर्ची पर दिया।
फ्लाइट बाथरूम में रोमांस और शादी से पहले बच्चा
अफवाह है कि उसी उड़ान के दौरान फ्लाइट के बाथरूम में दोनों के बीच यौन संबंध बने, जिससे सारा गर्भवती हो गईं। उनका बेटा याइर 1991 में पैदा हुआ, जो नेतन्याहू और सारा की शादी से पहले जन्मा था।
पूर्व कर्मचारी का चौंकाने वाला दावा
नेतन्याहू के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि "सारा के पास पूरी योजना थी, जबकि बीबी के पास नहीं। वह जानबूझकर गर्भवती हुई थीं, जबकि नेतन्याहू का उनसे शादी करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मूल रूप से उन्हें फंसा लिया।"
1993 का ब्लैकमेल कॉल
1993 में सारा को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके पास नेतन्याहू और उनकी राजनीतिक सलाहकार रूथ बार के बीच यौन संबंध का वीडियो टेप है। धमकी दी गई कि अगर नेतन्याहू लिकुड पार्टी का नेतृत्व छोड़ते नहीं हैं, तो वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
सारा और बीबी का आमना-सामना
जब नेतन्याहू घर लौटे, तो सारा ने सीधे उनसे सवाल किया। नेतन्याहू ने रूथ बार के साथ अपने विवाहेतर संबंध को स्वीकार कर लिया। सारा को सुर्खियों में रहना पसंद था और उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया।
नेशनल टीवी पर माफ़ी की मांग
सारा ने नेतन्याहू से कहा कि वे नेशनल टेलीविजन पर आकर अपने संबंध स्वीकारें, अपनी पत्नी, बच्चों और पूरे देश से माफी मांगें। उनका मानना था कि सार्वजनिक स्वीकारोक्ति उन्हें ब्लैकमेल से बचा लेगी।
उस घटना के बाद बदली शक्ति की समीकरण
इस घटना के बाद से सारा ने नेतन्याहू के जीवन पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया। कहा जाता है कि वह उन्हें अपनी पहली संतान, इकलौती बेटी और अपने पोते-पोतियों से भी संपर्क नहीं करने देतीं।
किताब जिसने सब कुछ समेट दिया
ये सभी तथ्य "टाइम्स ऑफ इज़रायल" के कार्यकारी निर्माता मैथ्यू कल्मैन और मैट रीस की 2017 में प्रकाशित किताब में दर्ज हैं। किताब का नाम है- "नेतन्याहू की महिलाएं... द साइकोबीबी: कौन हैं इज़रायल के प्रधानमंत्री और वे असफल क्यों होना चाहते हैं?"
सारा नेतन्याहू और 'गुप्त दस्तावेज़' की अफ़वाह
कहा जाता है कि नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू उनके विवाहेतर संबंधों से हैरान नहीं होतीं। अफ़वाह यह भी है कि सारा के पास नेतन्याहू के खिलाफ कोई गोपनीय दस्तावेज़ है, जिसकी वजह से वह उन्हें पूरी तरह कंट्रोल में रखती हैं। यही कारण माना जाता है कि नेतन्याहू उनके प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाते।
निजी जीवन पर लेखकों की राय
एक लेखक ने नेतन्याहू के निजी जीवन को "असफल शादियों और यौन विश्वासघात से भरी एक दुखद कहानी" बताया है। यह टिप्पणी उनके राजनीतिक जीवन के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत फैसलों पर भी सवाल उठाती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications