अगले वर्ष तक खतरनाक इबोला का टीका आना संभव, तब तक जाने होगी कितनी मौत

संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य एजेंसी की सहायक मुख्य निदेशक मैरी-पॉल-किनी ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि यह संभव है कि अगले वर्ष तक इस टीका बाजारों में होगा। वहीं, विश्व स्थास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के टीका एवं प्रतिरक्षण मामलों के प्रमुख जीन मैरी ओ बेले ने शनिवार को प्रकांस रेडियो से कहा कि इस बीमारी के फैलने की तीव्रता के स्तर को देखते हुए हमारी पूरी कोशिश है कि टीके का क्लीनीकल परीक्षण हर हाल में अगले माह से शुरू हो जाये ताकि अगले वर्ष से यह बाजार में उपलब्ध हो सके।
आपको बता दें, फिलहाल इबोला एक लाइलाज वायरस है। जिससे अभी तक 1000 लोगों से भी ज्यादा की मौत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी ने इबोला को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत सिएरा लियोन और लाइबेरिया के साथ लगी अपनी सीमाओं को आज बंद करने की घोषणा की।
मैरी ओ बेले ने कहा कि इसका परीक्षण सबसे पहले अमेरिका में किया जाएगा और इसके बाद ही इस बीमारी से प्रभावित अफ्रीकी देशों में इसका क्लीनिकल परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम सितम्बर में टीके का परीक्षण करते हैं तो इस वर्ष के अंत तक इसका नतीजा आ जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला वायरस से फैल रही महामारी को डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को औपचारिक रूप से एक अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications