यूटा की इस मां ने मार डाला अपने ही छह बच्‍चों को!

utah mother
यूटा। कहते हैं कि धरती पर मां भगवान का अवतार होती है लेकिन अमेरिका के यूटा में एक मां ऐसी भी है जिस पर अपने ही छह बच्‍चों का कत्‍ल कर दिया। इस महिला पर इल्‍जाम है कि इसने अपने बच्‍चों को मारकर उनके शरीर को गत्‍ते के डिब्‍बों में बंद कर अपने पुराने फार्म हाउस पर रखा था। इस महिला का नाम मेगन हंट्समैन है।

39 साल की मेगन हंट्समैन के इन बच्‍चों का जन्‍म वर्ष 1996 से 2006 के दौरान हुआ था। हालांकि प्लेज़ेंट ग्रोव के फार्म हाउस में सात शव मिले हैं, लेकिन ये अभी साफ नहीं कि उनपर छह कत्‍ल का ही आरोप क्यों लगाया गया है.

बच्‍चों के कत्‍ल के बाद उनका पहला शव मेगन के पतिा को दिखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। मेगन और उनके पति के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं और दोनों अलग अलग रहते हैं। महिला पर छह मामलों में केस रविवार को दर्ज किया गया। बताया जाता है कि मेगन के इन बच्चों का जन्‍म जब हुआ तब उसके संबंध डैरेन वेस्ट नाम के एक शख्‍स से थे। डैरेन वेस्ट फिलहाल ड्रग से जुड़े मामलों में जेल में हैं।

पुलिस ऑफिसर माइकल राबर्ट्स ने बताया कि हमें नहीं लगता कि उन्हें इन हालातों के बारे में कुछ पता था। जब पुलिस अफसर माइकल से पूछा गया कि उनके पति को यह कैसे नहीं पता था कि मेगन ने सात सात बच्चों को जन्म दिया था, राबर्ट्स का कहना था कि यह वाकई बहुत हैरान करने वाली बात है।

माइकल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की हैरानगी हर बॉक्‍स को खोलने के साथ और बढ़ती जा रही थी। शवों को परीक्षण के लिए मेडिकल एक्जामिनर के पास भेजा दिया गया है। मेगन और उनके पति से जो डीएनए लिया गया है वो मां-बाप और बच्चों के बीच संबंधों को बयां कर सकेगा। मेगन ने इस घर को तीन साल पहले छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+