Israel-Iran News: इजराइल के जवाबी हमले में साथ नहीं देगा अमेरिका.. बाइडेन का पीछे हटना शांति या धोखा?

Israel-Iran News: इजराइल पर ईरानी हमले ने अमे रिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए विचित्र स्थिति पैदा कर दी हैं, क्योंकि अगर वो इजराइल की जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हैं, तो मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध छिड़ जाएगा, जबकि दुनिया एक और युद्ध झेलने की स्थिति में नहीं है।

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने साफ साफ शब्दों में कहा है, कि ईरानी हमले का इजराइल करारा जवाब देगा, लेकिन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ साफ कहा, कि अगर इजराइल ईरान पर हमला करता है, तो अमेरिका साथ नहीं देगा।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन को डर है, कि अगर क्षेत्रीय संघर्ष भड़कता है, तो ये आग अमेरिका को भी अपनी चपेट में ले लेगा।

लिहाजा, बाइडेन इजराइल के साथ पूर्ण समर्थन का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन उनके दावे कमजोर नजर आ रहे हैं। लिहाजा, अमेरिका की कोशिश एक और युद्ध विस्फोट रोकने की है। लेकिन, आगे क्या होगा, फिलहाल ये अज्ञात है।

Israel-Iran News

क्या बिना अमेरिकी मदद के ईरान पर हमला करेगा इजराइल?

ईरान के खिलाफ एक्शन क्या होना चाहिए, इजराइल में अभी भी योजनाएं बन रही हैं और बाइडेन प्रशासन भी लगातार इजराइली सरकार से संपर्क में है, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने ये साफ कर दिया है, कि युद्ध की स्थिति में अमेरिका, इजराइल के साथ खड़ा नहीं होगा।

बाइडेन चुनावी वर्ष की कठिन राजनीति में भी आ चुके हैं और अमेरिकी चुनाव पर मिडिल ईस्ट तनाव का काफी असर पड़ने वाला है। 7 अक्टूबर को इजराइल-हमास युद्ध के विस्फोट ने बाइडेन की घरेलू राजनीति को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में उनका समर्थन कम हो गया है। अरब मुस्लिमों के कई तबकों ने बाइडेन का बहिष्कार भी करने का ऐलान किया है।

बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, बाइडेन के शनिवार दोपहर को डेलावेयर में अपने समुद्र तट वाले घर से तत्काल व्हाइट हाउस लौटने का एक कारण हमले की चल रही प्रकृति थी, जिसमें सिचुएशन रूम घटनाओं की वास्तविक समय की निगरानी के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित था।

अमेरिकी अधिकारियों के बीच एक मान्यता ये भी है, कि इजरायल की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह उसे होने वाले नुकसान के आधार पर तय होगा, इसलिए बाइडेन प्रशासन की सलाह इजरायल के सामने कितना अहम होगा, ये नुकसानों के आकलन पर निर्भर करेगा।

जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और अमेरिका के विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है, कि और दोनों देशों की सरकारें आने वाले घंटों और आने वाले दिनों में नजदीकी संपर्क में रहेंगी।

ईरान दे रहा धमकी पर धमकी

दूसरी तरफ, ईरान लगातार अमेरिका और इजराइल को धमका रहा है। ताजा धमकी में ईरान ने इजराइल से कहा है, कि अगर इजराइल नया हमला करने की कोशिश करता है, तो वो अमेरिका के एयरबेस पर हमले शुरू कर देगा।

ईरान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी ने स्टेट टीवी को बताया है, कि "अगर इजरायल ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, तो हमारी प्रतिक्रिया आज रात की सैन्य कार्रवाई से कहीं ज्यादा बड़ी होगी।" उन्होंने कहा, कि तेहरान ने वाशिंगटन को चेतावनी दी है, कि इजरायली जवाबी कार्रवाई के किसी भी समर्थन के परिणामस्वरूप अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर होसैन सलामी ने भी चेतावनी दी है, कि तेहरान अपने हितों, अधिकारियों या नागरिकों पर किसी भी इजरायली हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है, कि अमेरिका ईरान पर किसी भी इजरायली जवाबी हमले में मदद नहीं करेगा। तो क्या, बाइडेन इसलिए इजराइल की कार्रवाई का साथ नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें अमेरिकी में रहने वाले अरब मुस्लिमों का वोट नहीं मिलेगा और क्या, वोट के लिए अमेरिका अपने सबसे करीबी दोस्त को ईरान से लड़ने के लिए अकेला छोड़ देगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+