तालिबान को लेकर हमें किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है: USA

वॉशिंगटन, 24 अगस्त। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति तालिबान के प्रतिनिधियों से किसी भी तरह की बातचीत करने करने के मूड में नहीं नहीं हैं। अमेरिका को तालिबान को लेकर किसी भी तरह का कोई भ्रम नहीं है। इससे पहले बाइडेन ने कहा कि था कि तालिबान खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने वादे किए हैं लेकिन हम देखेंगे कि वो इन वादों को पूरा करते हैं या नहीं। मैं किसी पर भी भरोसा नहीं करता हूं।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: America का बड़ा ऐलान, Taliban को लेकर हमे कोई भ्रम नहीं | वनइंडिया हिंदी
    us

    अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश हो रही है। इस बीच अमेरिकी एनएसए ने कहा कि अमेरिका तालिबान से हर रोज बात कर रहा है, अमेरिका हर पहलू पर चर्चा कर रहा है। लेकिन इस बातचीत के बावजूद काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना काफी चुनौतियों का सामना कर रही है। सेना आतंकी संगठन आईएसआईएस के गंभीर खतरे का सामना कर रही है। अमेरिकी प्रशासन को भरोसा है कि 31 अगस्त तक वह सभी अमेरिकी लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल लेंगे।

    बता दें कि अमेरिका ने 31 अगस्त तक अपनी सेना को अफगानिस्तान से पूरी तरह से वापस बुला लेने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद महज 10 दिन के भीतर ही तालिबान ने अफगानिस्ता के बड़े शहरों पर नियंत्रण कर लिया। इस दौरान काबुल में लोग किसी भी तरह से अपनी जान बचाकर देश छोड़ने को आतुर दिखे। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट अमेरिका के नियंत्रण में है और यहां से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है। अमेरिका ने दावा किया है कि 14 अगस्त से अबतक 48 हजार लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+