Miss Universe 2022: अमेरिका की बॉने गेब्रिएल ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, जानें कौन हैं ये?
अमेरिका की आर बॉने गेब्रिएल ने 15 जनवरी 71वां मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ था।

USA's R'Bonney Gabriel wins Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बॉने गेब्रिएल (R'bonney Gabriel) 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट की विनर बनी हैं। 84 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर बॉने गेब्रिएल ने मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया है। भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने बॉने गेब्रिएल को अपना ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स 2022 की टॉप-3 में बॉने गेब्रिएल के अलावा वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमे और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज शामिल थी। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमे रनरअप रहीं और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज दूसरी रनर-अप रहीं। भारत की ओर से गईं दिविता राय टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं। दिविता राय ने टॉप 16 में थीं।

कौन हैं बॉने गेब्रिएल?
मिस यूनिवर्स 2022 बॉने गेब्रिएल का जन्म अमेरिका के टेक्सास के सैन एंटोनियो में हुआ है। बॉने गेब्रिएल का जन्म 20 मार्च 1994 को हुआ है। उनके पिता का नाम Remigio Bonzon है, जो एक फिलिपिनो हैं। बॉने गेब्रिएल के पिता मनोविज्ञान में अपनी डिग्री हासिल करने के लिए 25 साल की उम्र में संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गए थे। दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से उन्होंने डिग्री ली। गेब्रिएल की मां एक अमेरिकी महिला हैं, जिनका नाम Dana Walker है।

फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं बॉने गेब्रिएल
मिस यूनिवर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर बॉने गेब्रिएल के बारे में लिखा है कि वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं। बॉने गेब्रिएल इक्को फ्रेंडली फैशन डिजाइनर हैं। इसके साथ ही वह मॉडलिंग भी करती हैं। इसके साथ ही वो स्टिचिंग की ट्रेनिंग भी देती हैं। इसके साथ उन्हें तरह-तरह के आर्ट में भी दिलचस्पी है।

बॉने गेब्रिएल ने फैशन डिजाइनिंग में ली है डिग्री
हाई-स्कूल में बॉने गेब्रिएल वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी रूची कपड़े और क्लोथ डिजाइनिंग में बढ़ने लगी। 15 साल की छोटी उम्र में बॉने गेब्रिएल कपड़े और फैशन डिजाइन कर रही थीं।
2018 में बॉने गेब्रिएल ने नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय से फाइबर में माइनर के साथ फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। बॉने गेब्रिएल वर्तमान में अपनी खुद की कपड़ों की ब्रांड R'Bonney Nola की CEO हैं।












Click it and Unblock the Notifications