इजराइल से खुश नहीं अमेरिका, अधिकारी का दावा- चुनाव से पहले नेतन्याहू की सरकार गिरा सकते हैं बाइडेन

इजराइल और अमेरिकी नेतृत्व के बीच पहले से ही संबंध बहुत अच्छे नहीं थे लेकिन गाजा युद्ध के बाद तो ये रसातल में चला गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार इजराइली पीएम की सावर्जनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं।

लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि अमेरिका, नेतन्याहू की सरकार को हटाने की तैयारी कर रहा है। ये दावा इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सरकार इजराइल-हमास युद्ध के बीच नेतन्याहू सरकार को हटाने की तैयारी कर रही है।

overthrow-benjamin-netanyahu-government

इजराइली अधिकारी का ये दावा एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि इजराइल में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक स्वीकार्यता लगातार कम हो रही है।

द टाइम्स ऑफ़ इजराइल ने अनाम अधिकारी के हवाले से कहा, "जो लोग इजराइल के प्रधानमंत्री को चुनते हैं वे इजराइल के नागरिक हैं और कोई नहीं।" अधिकारी ने कहा कि इजराइल "अमेरिका का संरक्षित राज्य नहीं" और एक लोकतांत्रिक देश है।

अधिकारी ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि हमारे दोस्त हमास के आतंकी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए कार्रवाई करेंगे, न कि इजराइल में चुनी हुई सरकार को।"

खुफिया रिपोर्ट में क्या है?

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल में एक नई और ज्यादा उदारवादी सरकार सत्ता में आ सकती है। रिपोर्ट में बेंजामिन नेतन्याहू सरकार की उस नाकामी का भी जिक्र है, जिसके तहत इजराइल पर 7 अक्तूबर को हमास ने हमला किया।

हमास के खिलाफ इजराइल की गाजा में की जा रही सैन्य कार्रवाई के खिलाफ बड़े स्तर पर तबाही हुई है। रिपोर्ट में अमेरिका ने कहा कि नेतन्याहू के इस दावे के बावजूद कि इजराइल फिलिस्तीनी समूह को खत्म कर देगा, इजराइल को अगले कुछ वर्षों में हमास से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

बाइडेन ने भी की आलोचना

आपको बता दें कि गाजा में इजराइली आक्रमकता से बाइडेन भी खुश नहीं हैं। एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि जिस तरह से गाजा में आम लोगों की जान जा रही है, वो इजराइल के लिए अच्छा नहीं है।

जो बाइडेन ने कहा कि गाजा में जंग के लिए बेंजामिन नेतन्याहू का नजरिया इजरायल की मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हमास के खात्मे का भी अधिकार है, लेकिन उन्हें निर्दोष फिलिस्तीनियों की जिंदगी पर भी ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+