1.5 अरब डॉलर की लॉटरी के लिए अमेरिकी महिला ने किया दावा

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत की रहने वाली एक महिला की किस्मत ऐसी पलटी कि वो रातो रात 1.5 अरब डॉलर की मालकीन बन गई वो भी जैकपॉट जीतने के बाद। यह दिन उसके लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी थी। उसके वकील जेसन कुरलैंड ने एक बयान में कहा एक जैकपॉट जीतने के बाद महिला इस कदर खुश हुई कि वो पहले तो सन्न रह गई लेकिन बाद में खुशी से उछल पड़ी। यहां तक की उसने अपने टिकट को काफी देर तक निहारती रही।

पिछले हफ्ते महिला ने पुरस्कार के लिए किया दावा

पिछले हफ्ते महिला ने पुरस्कार के लिए किया दावा

बता दें कि जैकपॉट जीतने वाली महिला ने पिछले हफ्ते अपने पुरस्कार की राशि का दावा करने के लिए आगे आई। महिला के वकील कुरलैंड ने कहा कि महिला को अपनी सुरक्षा की चिंता है इसलिए उसने मान नहीं बताने के लिए कहा है। वकील ने कहा कि महिला को 878 मिलियन डॉलर (करीब 6200 करोड़ रुपये) का भुगतान किया जाएगा। जो कि किसी एक विजेता की लिए अब तक की सबड़े बड़ी जैकपॉट राशि का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि महिला जैकपॉट का टिकट किसी उम्मीद से नहीं बल्कि ऐसी ही चलते-चलते खरीद लिया था।

सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने का मिलेगा अवसर

सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने का मिलेगा अवसर

विजेता ने अपने बयान में कहा है कि इस तरह के लक के वर्णन के लिए शब्द नहीं हैं। महिला ने कहा कि मुझे यह सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी करने और उसका समर्थन करने के और दान में योगदान करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा जिसे में पसंद करती हूं। दक्षिण कैरोलिना उन कुछ राज्यों में से एक है जहाँ लॉटरी विजेता गुमनाम रह सकते हैं। विजेताओं को पास स्पॉटलाइट से बाहर रहने के कई और भी कारण हैं।

स्टेट लॉटरी कमीशन के कार्यकारी निदेशक ने जताई खुशी

स्टेट लॉटरी कमीशन के कार्यकारी निदेशक ने जताई खुशी

महिला ने अपने बयान में कहा है कि जैकपॉट की राशि बड़ी है ऐसे में दोस्त, परिवार, फर्जी चैरिटी और कॉन मैन ये सभी तब आते हैं जब कोई पुरस्कार सार्वजनिक हो जाता है। महिला की ओर से जैकपॉट जीतने के बाद स्टेट लॉटरी कमीशन के कार्यकारी निदेशक होगन ब्राउन ने एक बयान में कहा कि हमें खुशी हे कि विजेता साउथ कैरोलिना से है और इस अपने पुरस्कार के लिए दावा करने के लिए आगे आई है। हम विजेता के इस फैसले का सम्मान करते हैं, विजेता को शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+