आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होम टाउन न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से क्यों हो रही हैं इतनी मौतें
न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस ने जितनी तबाही यूरोप में मचाई, उससे दोगुनी अब सुपरपावर अमेरिका में मचा रहा है। यहां पर अब तक 503,177 मरीज सामने आ चुके हैं और 18,761 लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिनों से 2000 लोगों की मौत हो रही है और माना जा रहा है कि आने वाले दिन और ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं। न्यूयॉर्क, अमेरिका का वह राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और सबसे ज्यादा संक्रमण फैला है। दो दशक के अंदर न्यूयॉर्क इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी त्रासदी झेल रहा है। आखिर क्यों अमेरिका के न्यूयॉर्क को ही कोविड-19 ने अपना सबसे बड़ा निशाना बनाया है।
Recommended Video

राष्ट्रपति बनने से पहले यहीं रहते थे ट्रंप
न्यूयॉर्क को बिग एप्पल भी कहते हैं और यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गृहनगर है। राष्ट्रपति बनने से पहले वह न्यूयॉर्क में ही रहते थे। शुक्रवार तक न्यूयॉर्क में 160,000 केस आ चुके थे और यह स्पेन और इटली से भी कहीं ज्यादा हैं। आपको बता दें कि यूरोप के देश स्पेन और इटली में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। पांच नगरों को मिला कर बना न्यूयॉर्क जो हडसन नदी के किनारे पर बसा है, उसके गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि न्यूयॉर्क में आने वाले विदेशी पर्यटकों और यहां घनी आबादी इसकी वजह है। उनका मानना है कि आबादी की वजह से यह किसी भी संक्रमण के लिए आदर्श जगह है।

कोरोना से हार रही अमेरिका की वित्तीय राजधानी
अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यूयॉर्क में प्रति स्क्वायर किलोमीटर में 10,000 लोग रहते हैं। हर साल यहां पर छह करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं। यह अमेरिका का एंट्री प्वाइंट है यानी अगर कोई भी वायरस से संक्रमित है तो फिर इसी जगह से इनफेक्शन सबसे पहले फैलेगा। न्यूयॉर्क में एक मार्च को कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था। अमेरिकी जेनेटिक्ट्स का मानना है कि यूरोप से फरवरी माह में कोरोना का इंफेक्शन आया था। यहां के कुछ इलाके जैसे ब्रॉक्स और क्वींस ऐसे इलाके हैं जहां पर सबसे ज्यादा भेदभाव देखने को मिलता है। यहां पर रहने वाले लोग पहले ही स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हैं और उनके पास स्वास्थ्य की सुविधाएं भी बहुत कम हैं।

संक्रमण के लिए सबसे आसान जगह
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ प्रोफेसर इरविन रेडलेनर का कहना है कि न्यूयॉर्क में पहले से ही ऐसी अवस्थाएं हैं जिसकी वजह से यह तय था कि संक्रमण तेजी से फैलेगा। दो मार्च को न्यूयॉर्क का दूसरा केस सामने आया। न्यू रोशेल जो कि न्यूयॉर्क के उत्तर में है, वहां पर दूसरा मरीज मिला था। क्यूमो का कहना है किन्यूयॉर्क में दुनिया की बेस्ट स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने हिचकिचाते हुए 16 मार्च को पब्लिक स्कूलों, बार और रेस्टोरेंट को बंद करने के आदेश दिए।

देर से लिया गया लॉकडाउन का फैसला
गर्वनर ने 22 मार्च को सभी गैर जरूरी सेवाओं को बंद कर दिया और लोगों से घरों मे ही रहने को कहा। विशेषज्ञों की मानें तो लॉकडाउन का फैसला बहुत देर से लिया गया। अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया ने पूरे देश में सबसे अच्छा उदाहरण पेश किया है। राज्य की आबादी सबसे ज्यादा है मगर शुक्रवार तक यहां पर 20,200 केस थे और 550 लोगों की मौतें हुई थीं। 16 मार्च को सैन फ्रांसिस्को के बे एरिया में लोगों से घरों में रहने का आदेश दे दिया गया था। इसके तीन दिन पूरे राज्य में यह आदेश लागू हो गया।












Click it and Unblock the Notifications