यूपी के गृहसचिव ध्यान दें, अमेरिका में ठंड से 16 की मौत हो गई है

न्यूयॉर्क/लखनऊ। अमेरिका से लेकर भारत तक कई देश ठंड की चपेट में हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के गृह सचिव एके गुप्ता को यह खबर यान से पढ़नी चाहिये, क्योंकि उनका कथन अब गलत साबित होने लगा है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि ठंड से कोई मरता नहीं, तो मौसम से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि अमेरिका जैसे समृद्ध देश में ठंड से ही 16 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़े किसी मीडया एजेंसी ने नहीं बल्कि खुद व्हाइट हाउस ने जारी किये हैं।

ठंड के मामले में अमेरिका का हाल इस समय भारत से भी ज्यादा बुरा है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में जहां तापमान -10 से -20 डिग्री सेलसियस चल रहा है, वहीं अमेरिका और कनाडा के कई शहरों का तापमान -51 डिग्री तक पहुंच गया है। भारी बर्फबारी और तेज हवाएं जारी हैं। अमेरिका के कई शहर बर्फ की चादर के नीचे ढक गये हैं। ऐसे मौसम का मुख्य कारण पोलर वॉर्टेक्स है। पोलर वॉर्टेक्स एक प्रकार का बर्फीला तूफान होता है, जो आर्कटिक पर उठता है।

अमेरिका के कुछ भागों और लगभग पूरे कनाडा में 2 फीट की बर्फबारी हुई है। इस वजह से यातायात थम गया है। 3700 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई हैं और दोनों देशों में स्कूल बंद कर दिये गये हैं। तमाम ऑफिसों में भी छुट्टी घोष‍ित कर दी गई है। कनाडा और न्यूफाउंडलैंड में 5000 से ज्यादा घरों में बिजली कट गई। स्लाइडर में देखें अमेरिका में बर्फबारी और उससे जुड़े तथ्य।

सभी हाईवे बंद

सभी हाईवे बंद

देनों देशों के लगभग सभी हाईवे बंद कर दिये गये हैं। इस वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। न्यूयॉर्क के गवर्रनर ने छुट्टी घोषित कर दी।

इंडियाना में इमरजेंसी

इंडियाना में इमरजेंसी

नॉथ-वेस्ट स्थ‍ित इंडियाना में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इस दौरान वहां पर सड़कों पर सिर्फ पुलिस, एम्बुलेंस, राहत टीम, आदि के ही वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई है। आम लोग अपने वाहन लेकर सड़क पर नहीं निकल सकते हैं।

किसान परेशान

किसान परेशान

किसान अपने पशुओं को गर्म रखने के लिये अलाव जला रहे हैं। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

उड़ानें रद्द

उड़ानें रद्द

उड़ानें रद्द होने की वजह से कई हवाई अड्डों पर जहाजों की कतारें लग गई हैं। बर्फ जमी होने के कारण जहाज उड़ नहीं सकते हैं। लोगों में उहापोह की स्थिति मची हुई है।

कनाडा का मौसम

कनाडा का मौसम

कनाडा के मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर और भी ज्यादा बर्फबारी होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+