Taiwan Strait से गुजरे दो US वॉरशिप, भड़के चीन ने कहा- ताकत दिखा रहा अमेरिका

ताइपे। US Warships In Taiwan Strait: साल 2020 के आखिरी दिन अमेरिका के दो विध्वंसक युद्धपोतों के ताइवान जलडमरूमध्य के बीच से गुजरने से चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है। इस महीने ये अमेरिका इस क्षेत्र में दूसरा मिशन है। जबकि चीन के युद्धपोत के इसी इलाके से गुजरने के लगभग दो सप्ताह बाद ही अमेरिका ने ये कार्रवाई की है।

चीन ने कहा- उकसावे की कार्रवाई

चीन ने कहा- उकसावे की कार्रवाई

चीन जो कि ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है, ने अमेरिका की कार्रवाई को उकसाने वाला और ताकत दिखाने वाला बताया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अमेरिका के युद्धपोत का इस इलाके में पीछा किया।

यूएस नेवी ने कहा है कि उसके दो मिसाइल विध्वंसक यूएसएस जॉन एस, मैक्केन (USS John S. McCain) और यूएसएस कर्टिस विलबर (USS Curtis Wilbur) अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक एक रूटीन अभ्यास पर ताइवान स्ट्रेट से 31 दिसम्बर को गुजरे हैं।

ताइवान स्ट्रेट से यूएस शिप का गुजरना अमेरिका के एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। अमेरिका की सेना जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून अनुमति देते हैं वहां अपनी उड़ाने, जहाजों की आवाजाही जारी रखेगी।"

13वीं बार गुजरा अमेरिकी युद्धपोत

13वीं बार गुजरा अमेरिकी युद्धपोत

इस साल ये 13वीं बार है जब इस क्षेत्र से अमेरिकी नेवी के युद्धपोत गुजरे हैं। चीन अमेरिकी युद्धपोत के गुजरने पर हमेशा आपत्ति जताता रहा है। चीन का कहना है कि ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और इस तरह ताइवान जलडमरू पर भी अपना दावा करता है। जबकि अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य मुक्त हिंद-प्रशांत नीति के तहत मानता है।

अमेरिका के युद्धपोत के ताइवान जलडमरू मध्य से गुजरने को उकसाने वाला बताते हुए चीन ने कहा कि इससे ताइवान की आजादी चाहने वालों के लिए एक गलत संदेश जाएगा। इस कदम से ताइवान जलडमरू क्षेत्र में शांति और स्थिरता को खतरा पैदा होगा।

उकसावे का जवाब देने में सक्षम- चीन

उकसावे का जवाब देने में सक्षम- चीन

चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि "पीपल्स लिबरेशन आर्मी हाई अलर्ट पर है जो किसी भी तरह के उकसावे का जवाब देने और राष्ट्रीय सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का बनाए रखने में सक्षम है।" मंत्रालय ने कहा कि इसने 19 दिसम्बर को ताइवान स्ट्रेट में अमेरिकी युद्धपोत का पीछा किया था।

वहीं ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जहाज ताइवान जलडमरू से उत्तरी दिशा की तरफ गुजरे हैं। ये एक सामान्य मिशन था, ताइवान के सैन्य बल इसकी निगरानी कर रहे थे और अब स्थिति सामान्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+