अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक, सुरक्षित आतंक के ठिकाने खत्म नहीं हुए तो हम बर्बाद कर देंगे
नई दिल्ली। पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों पर अमेरिका ने अब पाक को दो टूक जवाब दिया है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी के चीफ ने साफ कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंक को पनाह देना बंद नहीं करता है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो हम कुछ भी करेंगे ताकि इस बात को सुनिश्चित कर सके कि पाकिस्तान में इस तरह का कोई भी सुरक्षित आतंकी ठिकान ना बचे। अमेरिका के वॉयस ऑफ अमेरिका रेडियो से बात करते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी के चीफ ने कही। अमेरिका के सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के चीफ माईक पॉपियो का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब दो दिन बाद अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस पाकिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं।

रक्षा सचिव ने किया बचाव
माईक ने कहा कि मैटिस पहले पाकिस्तान से इस बात को अच्छे से कहेंगे, वह अमेरिका के राष्ट्रपति का संदेश पाकिस्तान को देंगे कि ट्रंप आतंक को पनाह देने वाली जगह को खत्म करने के लिए काफी गंभीर हैं। माईक ने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाता है तो हम कुछ भी करेंगे ताकि पाकिस्तान में इस तरह का सेफ टेरर हेवेन ना बचे। वहीं मैटिस ने कहा कि हम पाकिस्तान को ठेस नहीं पहुंचाएंगे क्योंकि हमे उम्मीद है कि वह आतंकवाद को खत्म करने का अपना वायदा पूरा करेगा।

पाक दौरे पर रक्षा सचिव
वॉयस ऑफ अमेरिका के अनुसार पाकिस्तान जाने से पहले मैटिस ने कहा कि मैं इस तरह से मुद्दों को नहीं हैंडल करता, मैं इस बात को मानता हूं कि हम एक साथ मिलकर समाधान ढूंढते हैं और फिर उसपर काम करते हैं। मैटिस आज इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं, माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान की सेना और शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह अफगानिस्तान, क्षेत्रीय सुरक्षा सहित तमाम द्वीपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे।

ट्रंप ने दिया था दो टूक बयान
अमेरिका कई सालों से यह कहता आ रहा है कि पाकिस्तान अफगानी तालिबानियों को पनाह दे रहा है, हक्कानी नेटवर्क को भी वह पनाह दे रहा है जो अफगानिस्तान में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है, जिसके चलते ना सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि अमेरिका के भी सैनियों को जान गंवानी पड़ती है। अगस्त माह में ट्रंप ने पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया था, उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ऐसे आतंकी संगठनों की मदद करता है जोकि अमेरिकियों को मारते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसके खिलाफ पाकिस्तान ने ठोस कदम नहीं उठाया तो अमेरिका की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद को रोक दिया जाएगा।

पाक ने अभी तक कुछ नहीं किया
ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी का कहना है कि ट्रंप की इस दो टूक के बाद पाकिस्तान ने कुछ भी नहीं किया है। पिछले हफ्ते यूएस कमांडर ने कहा था कि तालिबान पाकिस्तान में बहुत आराम से रह रहा है और उसे काफी ड्रग्स का पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान के 100 दिन बीतने के बाद भी पाकिस्तान को सेफ टेरर हेवेन, आतंक और हिंसा को रोकने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। यूएस कमांडर व अफगानिस्तान में इंटरनेशनल फोर्स के कमांडर जॉन निकलसन ने कहा कि हमने अभी तक कुछ नया करते हुए नहीं देखा है, पाकिस्तान ने कुछ कदम उठाने की बात कही थी लेकिन अभी तक ये कदम नहीं उठाए हैं।
इसे भी पढ़ें- INDIAN ARMY में फूट डालने के लिए ISI का घटिया तरीका!
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications