अगर जंग हुई तो पाक कर सकता है भारत पर परमाणु हमला- अमेरिका

वाशिंगटन। भारत-पाकिस्तान की तल्खी कम होती नहीं दिख रही है जिसका इशारा अमेरिका ने कर दिया है। अमेरिका के दो प्रमुख विशेषज्ञों ने अमेरिकी कानूनविदों को बताया कि अगर भारत और पाकिस्तान की सेना के बड़ी बीच जंग हुई तो पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है।

US warns nuclear attack threat from Pakistan on India

अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में एक मजबूत सरकार है और ऐसे में अगर 26/11 जैसा हमला भारत पर अब होता है तो पाकिस्तान के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। यही नहीं ऐसी स्थिति में पाकिस्तान भारत के खिलाफ परमाणु हमला भी कर सकता है।

अमेरिका के विशेषज्ञ जॉर्ज पर्कोविच औऱ एश्ले टेलिस ने कहा कि इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह के किसी भी वारदात को अंजाम नहीं दिया जाए।

पर्कोविच ने कहा कि दक्षिण एशिया में आगामी समय में परमाणु हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खासकर कि भारत-पाक के रिश्तों को देखते हुए इसकी संभावना बनी हुई है। पर्कोविच ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय शांति के कार्यक्रम के दौरान बोलते वक्त कही। अमेरिकी विशेषज्ञ का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत के विदेश सचिव अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+