अमेरिका: उपराष्ट्रपति Mike Pence और उनकी पत्नी सार्वजनिक रूप से लेंगे Covid-19 वैक्सीन
वाशिंगटन। अमेरिकी में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप पहुंच चुकी है। कोविड-19 वैक्सीन को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ाने के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी शुक्रवार को खुद टीका लगवाएंगे। अमेरिका में वैक्सीन को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए ये किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी केरेन पेंस कोविड-19 वैक्सीन को सुरक्षित और असरदार बताने के साथ ही इसके प्रति अमेरिकी जनता में भरोसा कायम करने के लिए सार्वजनिक तौर पर इसका टीका लगवाएंगे।
व्हाइट हाउस में होने वाला ये आयोजन अमेरिका में महामारी को रोकने के लिए शुरू हुए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के पहले सप्ताह में किया जा रहा है। अब तक अमेरिका में कोविड-19 के संक्रमण के चलते 3 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।
पेंस के साथ ही ये भी लेंगे वैक्सीन
पेंस के साथ ही ये वैक्सीन देश के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी जनरल जेरोम एडम्स को भी दी जाएगी।
टीकाकरण का सार्वजनिक प्रदर्शन इस विशाल देश में टीके को वितरित करने में अधिकारियों की गंभीरता को दर्शाता है। साथ ही इसके जरिए डोनाल्ड ट्रंप के बीमारी के बारे में दिए गए बयानों के चलते लोगों के मन में पैदा हुए संदेह की चुनौतियों को काबू करने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों में कई बार इस बीमारी को हल्के में लेते नजर आए थे। अक्टूबर की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
ट्रंप भी लगवा सकते हैं वैक्सीन
वहीं ट्रंप के वैक्सीन लेने के बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकेनी (Kayleigh McEnany) ने बताया कि "राष्ट्रपति ट्रंप निश्चत ही वैक्सीन लेने के लिए तैयार हैं।" हालांकि कुछ समय पहले ही कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने के चलते माना जा रहा है कि उनके अंदर बीमारी को लेकर एंटीबॉडी विकसित है।
मैकेनी ने कहा "जैसे ही राष्ट्रपति की चिकित्सा टीम उन्हें उपयुक्त निर्धारित करती है, वह टीका लगवाएं लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जो बीमारी के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई में लगे हुए हैं।"
वहीं अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा है कि उनका भी जल्द ही सार्वजनिक रूप से कोविड-19 वैक्सीन लेने का इरादा है। 78 साल के बाइडेन ने इसी साल नवम्बर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में कड़े मुकाबले में ट्रंप को हराया था। बाइडेन अपनी उम्र के चलते कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा खतरे वाली श्रेणी में हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications