Covid-19: भारत की स्थिति पर कमला हैरिस ने जताया दुख, कहा- वैक्सीन पेटेंट खत्म करने के हक में अमेरिका

वाशिंगटन, मई 7: दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आई, लेकिन भारत जैसे हालात कहीं पर भी नहीं बने। मौजूदा वक्त में रोजाना का आंकड़ा 4 लाख के करीब रहता है, जिस वजह से स्वस्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। साथ ही ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल वक्त में कई देशों ने भारत की मदद की, जिसमें अमेरिका का भी नाम शामिल है। अब वहां की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत में कोरोना से हो रही मौतों पर दुख जताया है।

corona

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी बेहद दुखदायक है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। भारत और अन्य देशों को अपने लोगों को और अधिक तेजी से टीकाकरण करने में मदद करने के लिए हमने कोविड वैक्सीन पर पेटेंट को निलंबित करने के लिए पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। मौजूदा वक्त में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक कोविड मामले हैं।

उन्होंने कहा कि पहले ही हम भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, N95 मास्क और कोविड रोगियों के इलाज के लिए रेमेडेसिविर इंजेक्शन भेज चुके हैं। हम और अधिक सहायता भेजने के लिए तैयार है, क्योंकि जब अमेरिका में महामारी का कहर जारी था, तो भारत की ओर से काफी ज्यादा सहायता आई थी। इस वजह से आज हम भारत को जरूरत के समय में मदद करने के लिए दृढ़ हैं।

हैरिस के मुताबिक 26 अप्रैल को राष्ट्रपति बिडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी। उस दौरान उन्होंने कई तरह की मदद की पेशकश की थी। इसके बाद 30 तारीख को अमेरिकी सेना और नागरिकों ने राहत सामग्री की डिलेवरी शुरू की। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि हम लोग भारत के अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को तत्काल हर संभव मदद कर रहे हैं। अमेरिकी वायुसेना के तीन सी-5 एम सुपर गैलेक्सी विमान और एक सी-17 ग्लोबमास्टर 3 से कई टन आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री पहुंचा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+