Holi 2021: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की शुभकामनाएं
Holi 2021: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज रंगो का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी है। वीडियो संदेश जारी कर भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व है मतभदों को भुलाकर साथ आने का।

Recommended Video
कमल हैरिस ने लोगों को होली की बधाई देते हुए लिखा कि आज के दिन लोगों को अपने मतभेदों को भुलाकर साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली जीवंत रंगों के लिए जाना जाता है और लोग इस रंग को अपने करीबियों और प्यार करने वालों पर डालते हैं। ये त्योहार सकारात्कता से भरा है।
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी को होली को शुभकामनाएं दी और उन्हें अपना अच्छा दोस्त कहा है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी हिंदू समुदाय को होली की बधाई दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए हिंदू समुदाय को होली की बधाई देते हुए कहा है कि 'हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं'।












Click it and Unblock the Notifications