अमेरिका ने अफगानिस्तान से सभी नागरिकों को तत्काल बुलाया, एक और प्रांतीय राजधानी पर तालिबान का कब्जा

अमेरिका ने अपने नागरिकों से फौरन अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए कहा है। वहीं, तालिबान ने एक और प्रांतीय राजधानी शेबर्गन पर कब्जा कर लिया है।

वॉशिंगटन/काबुल, अगस्त 07: अफगानिस्तान में तालिबान लगातार नये नये इलाकों पर कब्जा कर रहा है और अब प्रांतों की राजधानियों पर भी तालिबान ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में काफी तेज लड़ाई शुरू हो चुकी है। हर दिन सैकड़ों लोग मारे जा रहे हैं और तालिबानी आतंकी लगातार बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। इन सबके बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को फौरन अफगानिस्तान से बाहर निकलने को कहा है।

अफगानिस्तान से निकले नागरिक

अफगानिस्तान से निकले नागरिक

संयुक्त राज्य अमेरिका ने शनिवार को अपने नागरिकों से युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान को तुरंत छोड़ने के लिए कहा है। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा कि बढ़ती हिंसा और खतरे की रिपोर्ट के मद्देनजर सुरक्षा स्थितियों और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए, अफगानिस्तान में अमेरिकियों की सहायता करने की उसकी क्षमता बेहद सीमित है, जिसके बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को फौरन अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए कहा है। इसी बीच खबर है कि इस्लामी कट्टरपंथी समूह तालिबान के उग्रवादियों ने कई अफगान शहरों को घेर लिया है और एक प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को तालिबान लड़ाकों ने काबुल में एक मस्जिद के पास अफगान सरकार के मीडिया सूचना केंद्र के प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अफगानिस्तान की स्थिति काफी खराब

अफगानिस्तान की स्थिति काफी खराब

अफगानिस्तान स्थिति अमेरिकी दूतावास ने बिगड़ती स्थिति के बीच कहा है कि, "अमेरिकी दूतावास अमेरिकी नागरिकों से अपील करता है कि वो तुरंत उपलब्ध कॉमर्शियल फ्लाइट का उपयोग करते हुए फौरन अफगानिस्तान खाली कर दें"। अमेरिकी दूतावास ने आगे कहा कि, वह अपने उन नागरिकों को रिपेट्रिएशन लोन (देश छोड़ने के लिए लोन) प्रदान कर सकता है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि, जो अमेरिकी लोग इस वक्त अफगानिस्तान से अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट के टिकट का इंतजाम नहीं कर सकते हैं, उन्हें तत्काल सरकार की तरफ से अफगानिस्तान छोड़ने के लिए लोन दिया जाएगा। अमेरिकी सरकार ने अफगानिस्तान में यात्रा का स्तर लेवल-4 पर रखा है। अपराध, आतंकवाद, नागरिक अशांति, अपहरण, सशस्त्र संघर्ष और कोरोनावायरस रोग (कोविड -19) महामारी के कारण अमेरिकी विदेश विभाग ने अफगानिस्तान के लिए यात्रा परामर्श को स्तर 4 पर बनाए रखा है, यानि सबसे खतरनाक है।

अफनागिस्तान में घरेलू उड़ाने बंद

अफनागिस्तान में घरेलू उड़ाने बंद

अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि, "काबुल के बाहर घरेलू उड़ानें और जमीनी परिवहन मार्ग पर काफी ज्यादा असर पड़ा है और ज्यादातर मार्गों का इस्तेमाल या तो कम हो रहा है या फिर ज्यादातर रास्ते बंद हो चुके हैं।'' व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि ''बाइडेन प्रशासन तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों में नागरिकों पर अत्याचार और जवाबी कार्रवाई में मारे जाने की खबरों को लेकर परेशान और घबराया हुआ है। व्हाइट हाइस प्रवक्ता ने हालांकि जोर देकर कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की वापसी को पूरा करेगा।

शेबर्गन पर तालिबान का कब्जा

शेबर्गन पर तालिबान का कब्जा

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कुंदुंज में तालिबान ने काफी आतंक मचाया है और कुंदुंज में 11 लोगों के मारे जाने और कम से कम 39 लोगों के गंभीर होने की खबर है। कुंदुंज के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टरेट एहसानुल्लाह फाजिल ने 11 लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं, तालिबान ने अफगानिस्तान की एक और प्रांतीय राजधानी शेबर्गन पर कब्जा जाम लिया है। न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि तालिबान ने पिछले 24 घंटे के अंदर कई नये क्षेज्ञों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+